Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सुभाष बराला निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा सांसद, भाजपा में उत्साह का माहौल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष रहे सुभाष बराला मंगलवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर  बराला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और आभार जताया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी बराला को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बराला राज्यसभा में हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे। सांसद निर्वाचित होने पर  बराला ने प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी समेत शीर्ष नेतृत्व का भी आभार जताया।

राज्यसभा में सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल पूरा होने पर रिक्त हुए स्थान पर भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की उपस्थिति में बराला ने अपना नामांकन दाखिल किया था। सुभाष बराला के विरोध में कांग्रेस व अन्य किसी राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा, इसलिए मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी साकेत कुमार ने बराला को निर्वाचित घोषित कर दिया। सुभाष बराला के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित किए जाने पर हरियाणा भाजपा में खुशी का माहौल है। बीजेपी प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर सुभाष बराला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि नवनिर्वाचित सांसद सुभाष बराला हरियाणा के मुद्दों को केंद्र में और मजबूती के साथ रखेंगे जिससे राज्यसभा में हरियाणा को और ताकत मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि श्री बराला लगातार पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। अब पार्टी ने किसान के बेटे को राज्यसभा में भेजकर किसानों के हितों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि बराला राज्यसभा के अंदर हरियाणा के मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे। उन्होंने कहा कि बराला के राज्यसभा में पहुंचने पर हरियाणा का पक्ष और अधिक मजबूत होगा। 

Related posts

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिली लड़ाकू हेलीकॉप्टर की देश की पहली पायलट अभिलाषा बड़क

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फिर से एक हफ्ते तक के लिए “महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा” की अवधि बढ़ा दी हैं-आदेश पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस सिरसा ने करीब 25 लाख रूपए की 11 किलोग्राम अफीम सहित कार सवार तस्कर गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x