Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जेजेपी की अहम बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव और संगठन मजबूती की दिशा में शनिवार को एक अहम बैठक की। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दो घंटे तक चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव, संगठनात्मक नियुक्तियों समेत कई विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, राज्य मंत्री अनूप धानक सहित चेयरमैन, विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी-प्रदेशाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

जेजेपी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष तौर पर चर्चा की गई और सभी से विचार लिए गए। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा लोकसभा स्तर पर रैलियां करने पर चर्चा हुई और सभी जिलों और हलकों में चुनाव कार्यालय खोले जाने के बारे में रिपोर्ट ली गई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जेजेपी ने फतेहाबाद, उचाना , नारनौल , दादरी, डबवाली, सिरसा और भिवानी में चुनाव कार्यालय खोल दिए है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि अन्य जगहों पर भी कार्यालय खोलने के काम को गति दें और मजबूती से चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले संगठन की मजबूती के अहम मायने होते है इसलिए पार्टी पदाधिकारी 28 फरवरी तक संगठन निर्माण के कार्य को भी पूरा करें ताकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिले। इस अवसर पर जेजेपी विधायक रामकरण काला, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, वरिष्ठ नेता बृज शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, बदरुद्दीन सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related posts

लोकसभा चुनाव में देश में हरियाणा ने 3.56 लाख मतों के औसत मार्जिन जीत के साथ बनाया रिकाॅर्ड ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बारिश व बाढ़ से प्रभावित फसल के खराबे के लिए सरकार ने दिया किसानों को भारी मुआवजा

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: होडल अपराध शाखा की टीम ने एक स्विफ्ट कार से 13 देशी कट्टे को किया बरामद, एक तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x