Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: 37 वें सूरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेला का समापन करेंगे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सूरजकुंड (फरीदाबाद): उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 18 फरवरी रविवार को 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह मेला गत 2 फरवरी को शुरू हुआ था,जिसमें देश-विदेश के शिल्पकारों ने अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया तथा देशी-विदेशी कलाकारों ने अपनी संस्कृति की झलक बिखेरी। उन्होंने बताया कि 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में दुनिया और भारत के शिल्पकारों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली। हस्त शिल्प, हथकरघा और भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए 1987 में पहली बार सूरजकुंड शिल्प मेले की मेजबानी की गई थी। केंद्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति, विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा यह शिल्प मेला आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
बॉक्स:
2013 में शिल्प मेला ने स्थापित किया बैंचमार्क, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गया अपग्रेड
सूरजकुंड शिल्प मेला के इतिहास में 2013 में नया आयाम कायम किया। इस मेला को इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड किया गया। इस वर्ष शिल्प मेला में लगभग 50 देश भाग ले रहे हैं। शिल्प मेला का पार्टनर देश तंजानिया तथा थीम स्टेट गुजरात है।
बॉक्स:-
पर्यटकों को लुभाने के लिए मेला में आ रहे देशी-विदेशी कलाकार
37 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला में देशी-विदेशी कलाकार अपनी संस्कृतियों से पर्यटकों को रूबरू करवा रहे हैं तथा पर्यटकों को शिल्प मेला की ओर आकर्षित कर रहे हैं। सूरजकुंड शिल्प मेला का मैदान 43.5 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और इसमें शिल्पकारों के लिए 1000 से अधिक झोपडिय़ों और एक बहु-व्यंजन फूड कोर्ट है, जो पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। मेला में आने वाले पर्यटकों व शिल्पकारों के अलावा कलाकारों की पुख्ता सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। मेला क्षेत्र में नाइट विजन कैमरों के साथ 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना को रोकने के लिए मेला परिसर में महिला गार्ड सहित पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मेले में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की प्रवेश केंद्रों पर जांच की जा रही है।

Related posts

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के फरीदाबाद आगमन को लेकर CID चीफ आलोक मित्तल ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Ajit Sinha

सम्मान:जिन घरों में बड़े-बुजुर्गों को सम्मान नहीं मिलता, उन घरों में कभी शांति नहीं रहती, लोग उलझनों में उलझे रहते हैं -आकाश गुप्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर आठ में विधायक राजेश नागर ने दिव्यांग कैंप का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x