Athrav – Online News Portal
हरियाणा

उपभोक्ता की समस्या का गुणवत्ता पूर्वक समाधान हो – पीसी मीणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हिसार: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने उपमंडल स्तर पर सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की प्रगति का आंकलन किया। वे निगम के विद्युत सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को हिसार, फतेहाबाद और जींद सर्कल की ऑपरेशनल रिव्यू कमेटी (ओआरसी) की बैठक ले रहे थे। इस बैठक में उपभोक्ता हित में बिजली निगम के पैरामीटर के अनुसार करवाए जा रहे सभी विकास कार्यों का विवरण दिया गया। उन्होंने सभी सब डिविजन, डिविजन और सर्कल स्तर पर पिछली ओआरसी बैठक की तुलना करते हुए प्रगति की स्थिति का जायजा लिया। इसमें और बेहतर सुधार करने के निर्देश दिए। 

प्रबंध निदेशक ने बिजली संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक तुरंत समाधान करने और उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देने तथा उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके संतुष्टीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने परिचालन मापदंडों की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए वे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकतम प्रयास करें, अन्यथा वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। बैठक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार ऑपरेशन हिसार एसई के और एसई जींद के कार्यों पर अप्रसन्नता जाहिर की गई। खराब प्रदर्शन के कारण कार्यकारी अभियंता हांसी और कार्यकारी अभियंता नरवाना तथा उपमंडल अधिकारी उचाना को चार्जशीट किया गया। उपमंडल अधिकारी नारनौद व 2 कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए। बैठक में डीएचबीवीएन के प्रोजेक्ट निदेशक सुरेश कुमार बंसल, फाइनेंस निदेशक रतन कुमार वर्मा, चीफ इंजीनियर प्रशासन रजनीश गर्ग, एसई सीबीओ कृष्ण स्वरूप, एसई कमर्शियल एसके सिंह, एसई एमएंडपी जयदीप फोगाट, एसई जींद प्रमोद सिंगला, एसई फतेहाबाद एसएस राय, कार्यकारी अभियंता मॉनिटरिंग प्रदीप ढुल, सीबीओ के एचएस जाखड़ सहित हिसार, फतेहाबाद और जींद ऑपरेशन सर्कल के सभी कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related posts

दिल्ली व हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम की 3 लाख 10 हजार के इनामी, खूंखार बदमाश रोमिल के बीच हुई मुठभेड़, रोमिल वोहरा मारा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने दो लाख के ईनामी शार्प-शूटर व कुख्यात बदमाश पवन उर्फ तोतला को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

खनन माफिया और सत्ता में बैठे लोग मिलकर प्रदेश को लूट रहे – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x