Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

सत्यवान उर्फ़ सोनू दरिया पुर गिरोह का सक्रिय वांछित गैंगस्टर अमित कुमार उर्फ़ अमित राणा पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल,एनडीआर की टीम ने आज सत्यवान उर्फ़ सोनू दरिया पुर गिरोह का सक्रिय गैंगस्टर को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर का नाम अमित कुमार उर्फ़ अमित राणा हैं। पुलिस ने इसके कब्जे से एक ऑटोमेटिक सेमी – पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। इस अपराधी पर हत्या की कोशिश , जमीन पर कब्ज़ा करने व मारपीट व शस्त्र अधिनियम सहित कुल 6 मुकदमें दर्ज हैं। अमित कुमार उर्फ़ अमित राणा (उम्र 37 वर्ष) पुत्र जय प्रकाश राणा निवासी ग्राम खेड़ा कलां, दिल्ली, सोनू दरियापुर गिरोह से जुड़ा हुआ है। आरोपित को गत 7 फ़रवरी -2024 की शाम को फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग, दिल्ली के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से .32 बोर की एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस और एक टोयोटा इटियोस कार बरामद की गई है। इस संबंध में उनके खिलाफ स्पेशल सेल, दिल्ली में कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

भोजपुरी गायक खेसारी लाल का छठ पूजा पर नया गाना सुपरहिट, 32,511,831 करोड़ लोग सुन चुके हैं, सुनिए वह गाना।    

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: माध्यमिक शिक्षा विभाग का क्लर्क कुलदीप 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के महिला के साथ होटल अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेलर ने वसूले लाखों, पुलिस कर रही है जांच  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x