Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद सहित अनेक नेताओं और खिलाड़ियों ने भाजपा ज्वाइन की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में एक के बाद एक बड़ी ज्वाइनिंग हो रही है। सोमवार को रोहतक में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद जैसे प्रदेश के बड़े राजनीतिक चेहरों और भीम अवार्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा, अर्जुन अवार्डी कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा जैसी खेल हस्तियों सहित 100 से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने अपने भाषणों में इशारा दिया कि लोकसभा चुनाव से पहले और भी अनेक बड़ी राजनीतिक हस्तियां भाजपा का दामन थामेगी। भाजपा ज्वाइन कराने के लिए भाजपा कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन महत्वपूर्ण लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है, वे एक अच्छे मंच के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, लेकिन अब ये सभी सही मंच पर आ गए हैं और सबका मान सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं से कहा कि पहले यह क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से भाजपा के लिए थोड़ा सूखा रहा है, लेकिन आप सबके आने से अब ये इलाका हरा-भरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जब बनी तो उद्देश्य भारत को आजाद कराना था और उद्देश्य पूरा होने पर गांधी जी ने भी कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी। गांधी जी ने कहा था कि कांग्रेस आजादी के बाद भी रहेगी तो अनेक समस्याएं पैदा होंगी  तथा कांग्रेस चल नहीं पाएगी। आज कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या ऊंच-नीच व परिवारवाद की है। आज स्थिति वही है कि कांग्रेस देश में लगभग समाप्त हो गई है। कांग्रेस में जो अच्छे लोग हैं, उन्हें अच्छा रास्ता दिखाई देता है तो वे इस पर चल देते हैं। आज भी सभी ने भाजपा ज्वाइन कर इन सभी ने अच्छा रास्ता चुना है। इसलिए सभी का भाजपा में स्वागत है और सबका पूरा मान सम्मान किया जाएगा।मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी वंशवाद/परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पाई। सन 1975 में आपातकाल के दौरान देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को तिलांजलि दी गई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को शून्य बताते हुए कहा कि इस पार्टी ने केवल भ्रष्टाचार की विचारधारा को आगे बढ़ाया है, जिससे देश की जनता त्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा को पूर्ण करते हुए कांग्रेस मुक्त भारत बन गया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में पुरानी व्यवस्थाओं को बदला है। न्याय के लिए कुछ शक्तियां विभागों को सौंपी गई है तथा पारदर्शी प्रणाली बनाई गई है। वे हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र के तहत कार्य कर रहे है तथा उनके लिए सभी प्रदेशवासी एक समान है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पैतृक घर को ई-लाइब्रेरी में परिवर्तित किया है तथा अपने हिस्से की तीन एकड़ भूमि से एक एकड़ भूमि भी दान दे दी है। सरकार द्वारा प्रदेश में एक हजार ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई है तथा युवाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा हर गांव में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। बिना पर्ची-बिना खर्ची तथा मेरिट के आधार पर नौकरी देने की प्रदेश सरकार की नीति से युवाओं का अब पढ़ाई में विश्वास बहाल हुआ है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश व प्रदेश में शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आगामी 5 वर्ष में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी विचारधारा को बदलते हुए अच्छे कार्य का समर्थन तथा गलत कार्य का विरोध करने की विचारधारा को अपनाया है। कभी नरेंद्र मोदी को वीजा न देने वाला अमेरिका स्वयं अब नरेंद्र मोदी का मुरीद बन गया है तथा रूस और यूक्रेन भी आज भारत की ओर देख रहे है। रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों को 24 घंटे का युद्ध विराम करवाकर हजारों भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया। यह नए भारत की ताकत है। आज विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है तथा विदेशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। अब कोई भी देश देश की आवाज को अनसुना नहीं कर सकता है। गत 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की कल्पना पूरी हुई है।मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वे स्वयं राष्ट्र उत्थान की विचारधारा से देश को निरंतर आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2014 से पूर्व सीएलयू एवं लाइसेंस के नाम पर धंधे चलते थे। अब उन्होंने इन सबके अधिकार संबंधित विभाग को सौंप दिए है। इसी तरह न्याय के लिए उन्होंने अपनी कुछ शक्तियां भी छोड़ी है। एचसीएस से एक आईएएस प्रमोट करने की शक्ति का अब उन्होंने पारदर्शी बनाते हुए मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। श्री मनोहर लाल ने सदस्यता ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस इलाका में पार्टी का पहले सुखा था, जो आज कुछ नेताओं व कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से अब यह इलाका हरा-भरा हो गया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद, पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक निवास हुड्डा, बॉक्सर स्वीटी बूरा, सतीश यादव, मोहित धनवंतरी, साहिल मग्गू, तकदीर सिंह नरवाल, पंकज शर्मा, केशव हुड्डा, गौरव हुड्डा तथा सभी हजारों समर्थकों का खुले दिल से स्वागत करते हुए कहा कि अब सब मिलकर पार्टी का परचम लहरायेंगे। उन्होंने प्रदेश के किसानों, जवानों व पहलवानों के योगदान की भी सराहना की।

Related posts

नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए चुनाव खर्च सीमा 15 लाख और नगरपालिका के अध्यक्ष के लिए 10  लाख रुपये निर्धारित की है।

Ajit Sinha

ठेका धमाका: डिप्टी सीएम दुष्यंत ने कहा कि केंटेनमेंट एरिया में शराब के ठेके  नहीं खुलेगें, सै.16,फरीदाबाद में कैसे खुल गया।    

Ajit Sinha

आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x