Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: निरीक्षक रामलाल को मिला अदम्य साहस पुरस्कार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की राज्य की शिवालिक व अरावली पर्वत श्रृंखला में साहसिक  खेलों व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाये जा रहे कदमों के मद्देनज़र राष्ट्रीय एडवेंचर क्लब द्वारा 2 फरवरी से 10 फरवरी, 2024 तक 30वें राष्ट्रीय एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन देवभूमि हिमाचल की पहाड़ियों व हरियाणा के मोरनी हिल्स में किया गया।  एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 16 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के 275 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। इस फेस्टिवल में बांग्लादेश से भी 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, नौकायन, स्नो स्केटिंग, स्नो स्कीइंग, पैरा सेलिंग, ऐरो स्पोर्ट्स तथा कमांडो ओब्स्टेकल जैसी साहसिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोलांग वैली मनाली (हिमाचल प्रदेश) में भेजने से पहले सभी प्रतिभागियों के लिए मोरनी हिल्स की 1467 मीटर सबसे ऊंची चोटी माउंटेन क्विल से करोह पीक तक चढ़ाई करना अनिवार्य था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एडवेंचर क्लब द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित दो भारत गौरव एवं अदम्य साहस पुरस्कार उत्कृष्ट साहसिक खिलाड़ियों को प्रदान किए  गए। इस वर्ष निरीक्षक रामलाल को अदम्य साहस पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें 31,000 रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र व एक पट्टिका शामिल थी। समारोह में चित्तगोंग हिल ट्रेक्ट्स डेवलपमेंट बोर्ड, बांग्लादेश के पूर्व चेयरमैन नाबा बिक्रम किशोर त्रिपुरा तथा हरियाणा के  पूर्व मुख्य सचिव एवं राष्ट्रीय एडवेंचर क्लब, इंडिया के अध्यक्ष श्री एससी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

Related posts

डीजीपी शत्रुजीत ने किया कुरुक्षेत्र स्थित पुलिस लाईन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सरदार पटेल ई पुस्तकालय का उदघाटन

Ajit Sinha

अवैध कॉलोनियों व स्ट्रक्चर को किया गया धरासाई, मौके पर लगवाए गए चेतावनी बोर्ड  : डीसी 

Ajit Sinha

वर्ष-2024 में ठगी गई राशि रोकने में देश भर में हरियाणा का प्रथम स्थान जबकि वर्ष-2023 में था 23वें पायदान पर-सम्मानित-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x