Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चार्टर्ड अकाउंटेंट (निजी) को 7 लाख और जीएसटी कार्यालय के राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी से 3.5 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा देर सांय पानीपत जिला से दो आरोपितों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। इनमें से एक आरोपित पंकज खुराना , चार्टर्ड अकाउंटेंट है जिसे 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है जबकि जीएसटी कार्यालय पानीपत में कार्यरत प्रेम राज राणा, सुपरीटेंडेंट ( राजपत्रित अधिकारी) की गाड़ी से साढ़े तीन लाख रुपए बरामद किए गए है। एसीबी द्वारा दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि जीएसटी कार्यालय में कार्यरत सुपरीटेंडेंट तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट (निजी) द्वारा जीएसटी जुर्माने को कम करने के बदले में 12 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच पड़ताल की गई और आरोपित प्रवीण खुराना, चार्टर्ड अकाउंटेंट को 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया जबकि सुपरिटेंडेंट प्रेमराज राणा की गाड़ी से 3 लाख रुपए बरामद किए गए। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपित प्रेम राज राणा द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीन खुराना के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसमें से राजपत्रित अधिकतर अधिकारी द्वारा ₹300000 की रिश्वत 7 फरवरी को ली गई थी जिसे उसकी निजी गाड़ी से बरामद किया गया है। इसके अलावा ₹50000 की अतिरिक्त राशि राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी से बरामद की गई है।इस मामले में आरोपी के खिलाफ करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें। 

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित महिला खुद पहुंची रिपोर्ट लेने, मचा हड़कंप

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मीडिया विभाग में शरद नवरात्रि के उपलक्ष्य पर सुख – शांति एवं समृद्धि के लिए हवन का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक और कोरोनायोद्धा डा. संतोष ग्रोवर की कोरोना संक्रमण की वजह से  हुई मौत, अब तक 4  डॉक्टर्स की हो चुकी हैं मौत।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x