Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने लोकसभा चुनाव तैयारियों को दी गति, सभी लोकसभाओं में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त-लिस्ट पढ़े


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को और गति देने के लिए सभी 10 लोकसभाओं में प्रभारियों और सहप्रभारियों की नियुक्तियां कर दी है। जेजेपी ने 26 वरिष्ठ नेताओं को चुनाव तैयारियों की कमान सौंपी है। इनमें सिरसा लोकसभा क्षेत्र में जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल सह -प्रभारी होंगे। हिसार में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ को प्रभारी और विधायक अमरजीत ढांडा व चेयरमैन पवन खरखौदा को सह- प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जेजेपी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में राज्य मंत्री अनूप धानक को प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व चेयरमैन सुमित राणा को सह- प्रभारी बनाया है।

अंबाला में विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला प्रभारी और चेयरमैन कुलदीप मुलतानी सहप्रभारी होंगे। सोनीपत में राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी को प्रभारी और बुद्धिजीवी सेल के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका व व्यापार सेल के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल को सहप्रभारी नियुक्त किया हैं। इनके अलावा फरीदाबाद लोकसभा में यूएलबी सेल के प्रदेशाध्यक्ष ऋषिराज राणा को प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव राम मेहर ठाकुर को सह- प्रभारी बनाया गया हैं। गुरुग्राम में चेयरमैन मोहसिन चौधरी प्रभारी और कानूनी सेल के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सुहाग व नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहप्रभारी होंगी। कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय महासचिव सुरजीत सौंढा को प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई हैं। करनाल में विधायक ईश्वर सिंह को प्रभारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य माया राम रोड को सह- प्रभारी बनाया गया हैं। रोहतक में विधायक जोगीराम सिहाग प्रभारी और प्रदेश संगठन सचिव विजय गोठड़ा व बीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सहप्रभारी होंगे।

Related posts

फरीदाबाद : मुखयमंत्री मनोहर लाल ने आज एक आईएएस सहित 20 एचसीएस अधिकारीयों के ताबदले किए हैं,लिस्ट को आप स्वंय पढ सकतें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वन विभाग एवं एमसीएफ की संयुक्त टीम द्वारा आज पूर्व मंत्री करतार भड़ाना सहित के जगहों पर की गई तोड़फोड़।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने वेस्ट बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 13 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं-पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x