Athrav – Online News Portal
नोएडा व्यापार

पांच दिवसीय आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रींग 2024 का आगाज, ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों का सबसे बड़ा मेला ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में मंगलवार से शुरू हो गया। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा 6 से 10 फरवरी 2024 तक आयोजित हो रहे आईएचजीएफ-दिल्ली मेला- स्प्रिंग- 2024 के 57वें संस्करण का दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ उद्घाटन किया।  इस पांच दिवसीय मेले में एक छत के नीचे देश भर के तीन हजार से अधिक हस्तशिल्प, निर्यातक और कारीगर होम, लाइफ स्टाइल, फैशन, टेक्सटाइल और फर्नीचर के साथ-साथ अपने खास उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं।आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2024 के नाम से आयोजित मेले में इस बार 100 से अधिक देशों के खरीदार आ रहे हैं।

ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद  ने बताया कि यह अपनी तरह का एक अनूठा मेला है। देश भर के तीन हजार से अधिक प्रदर्शक हाउस वेयर, होम फर्निशिंग, फर्नीचर, उपहार एवं साज-सज्जा, बच्चों के खिलौने, हाथ से बने कागज के उत्पाद एवं स्टेशनरी आदि की प्रदर्शनी लगाया है।ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि आईएचजीएफ- दिल्ली मेले का यह 57 वां संस्करण है। उन्होने कहा कि शुरुआती घंटों से ही खरीदारों के कई समूह इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में उमड़ रहे थे जिसकी वजह से पंजीकरण काउंटरों पर काफी चहल पहल थी।  यहां माहौल काफी जीवंत बना हुआ है. उन्होंने कहा कि इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि साल 2022-23 के दौरान हस्तशिल्प निर्यात 30,019.24 करोड़ रुपये (3,728.47 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा था। 

Related posts

मारपीट और थार कार से जानबूझकर जान से मारने की नियत से टक्कर मारने के मामले में फरार चल रहे चारों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

एक तेज रफ़्तार आई 10 कार एक बर्तन की दुकान में जा घुसी, मचा हड़कम,ये घटना ग्रेटर नॉएडा के सूरजपुर की है-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले झोला छाप डॉक्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x