Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नौकरी लगाने के नाम पर लिए 15 लाख में से साढ़े 8 लाख रूपए नहीं लौटने पर पिस्तौल की नौक पर किया अपहरण -अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:नौकरी लगाने के नाम लिए 15 लाख रुपए में से बचे साढ़े 8 लाख रूपए नहीं देने व लेनदार से छुप कर एक सोसायटी के फ्लेट्स में रहने वाले एक शख्स का वीरवार ,एक फ़रवरी को तीन बदमाशों के द्वारा पिस्तौल की नोंक पर अपहरण कर ले जाने के मामले में अपराध शाखा, मानेसर की टीम ने आज अपहत शख्स को सकुशल बरामद कर , तीन आरोपितों को सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया हैं। अपहत किए गए पीड़ित का नाम मनोज कुमार हैं , जबकि पकड़े गए तीनों आरोपितों के नाम संदीप उर्फ़ काला, मोहित व कुणाल कुमार हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार , 2 फ़रवरी को पुलिस चौकी बार गुर्जर, गुरुग्राम में एक महिला ने हाजिर आकर एक लिखित शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि गत वीरवार,1 फ़रवरी को 3 लोगों के द्वारा उसके लड़के मनोज कुमार को एम्3एम् सोसायटी से अपहरण करके ले जाने की थी। इस शिकायत पर थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि अपराध शाखा , मानेसर प्रभारी व उप-निरीक्षक ललित कुमार, टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कल शुक्रवार को उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपितों *संदीप उर्फ काला, मोहित व कुनाल* को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने आरोपित संदीप व मोहित को दीपालपुर (सोनीपत) से तथा कुनाल को हसनयारपुर तिहाड़ कलां (सोनीपत) से गिरफ्तार किया गया हैं। इनमें से संदीप उर्फ काला* निवासी गांव सांपेरा, जिला सोनीपत, उम्र 42 वर्ष, मोहित* निवासी गांव पुरखास धीरण, जिला सोनीपत, उम्र 28 वर्ष व कुनाल कुमार* निवासी गांव हसनयारपुर तिहाड़ कलां, सोनीपत, उम्र 23 वर्ष।आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित संदीप उर्फ काला ने करीब 3 साल पहले अपने भांजे को बैंक के नौकरी लगाने के लिए अपनी जमीन बेचकर 15 लाख रुपए उपरोक्त मुकदमा में पीड़ित मनोज को दिए थे, किन्तु मनोज द्वारा ना तो उसेक (आरोपित संदीप उर्फ काला) भांजे की नौकरी लगवाई और ना ही रुपए वापस किए। रुपए वापस ना दे पाने के कारण मनोज ने पहले अपनी कार (ह्युंडई आई-20) उक्त आरोपित संदीप उर्फ काले को दे दी थी, परन्तु कार देने के बाद भी मनोज पीड़ित की तरफ उसके (आरोपित संदीप) करीब 8.50 लाख रुपए बकाया थे। मनोज उसके बकाया रुपए नही दे रहा था और इससे आरोपित संदीप से छुपकर नौरंगपुर में एक सोसायटी में रह रहा था। रुपए के लेनदेन के चलते दिनांक 1 फ़रवरी 2024 को M3M सोसायटी नौरंगपुर के पास से आरोपित संदीप उर्फ काले ने पीड़ित की आई-20 कार (जो पीड़ित ने रुपए के बदले करीब 2 साल पहले आरोपित संदीप को दी थी) में अपने साथी कुनाल व मोहित के लाइसेंसी हथियार के बल पर उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम दिया। ये (तीनों आरोपित) पीड़ित का अपहरण करके सोनीपत ले गए, जहां से पुलिस ने इनका पीछा करते हुए इन्हें पीड़ित सहित काबू कर लिया।पुलिस ने उपरोक्त मुकदमा की *वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 1 लाइसेंसी रिवॉल्वर, 3 जिंदा कारतूस व 4 मोबाइल फोन्स आरोपितों के पास से बरामद* किए है।

Related posts

प्रॉपर्टी आईडी में नाम दर्ज कराने के एवज लिपिक 6 हज़ार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

प्रेमिका के पिता को मोबाइल फोन के बहाने धोखे से बुला कर कर दी हत्या, नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में शव दबा दिया -पकड़े गए।

Ajit Sinha

मर्सिडीज कार ने वैगनआर कार व ऑटो वाहन में मारी जोरदार टक्कर, चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x