Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

झारखंड में हुआ न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, समर्थन देने पहुंचे नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 20वें दिन शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश कर गई। शुक्रवार को यात्रा के दौरान हर जगह स्थानीय लोगों की भीड़ से सड़कें खचाखच भर गई, खासतौर पर युवाओं का भारी हुजूम राहुल गांधी को अपना समर्थन देने पहुंचा। खुली जीप में सवार राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर उनके स्वागत में खड़े लोगों का अभिवादन किया और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। यात्रा के झारखंड पहुंचने पर शाम को राहुल गांधी ने पाकुड़ में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में झारखंड के नव नियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अपने संबोधन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया है। सरकार ने रोजगार की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया। इसका नतीजा यह है कि आज 40 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी है। मोदी चाहते हैं कि युवाओं को रोजगार न मिले और हिंदुस्तान के दो-तीन अरबपति पूरा का पूरा धन उठाकर ले जाएं। भाजपा द्वारा झारखंड सरकार को गिराने की साजिश पर राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड की जनता ने जो सरकार चुनी थी, उस सरकार को भाजपा ने गिराने का प्रयास किया। भाजपा की साजिश के खिलाफ सभी खड़े हो गए और नए मुख्यमंत्री नियुक्त हुए। यह लड़ाई विचारधारा की है। भाजपा के पास धन है, जांच एजेंसियां हैं। वह कितना भी दबाव डालें, हम भाजपा- आरएसएस से डरने वाले नहीं हैं। झारखंड की जनता डरी नहीं, पीछे नहीं हटी और सरकार बचाई। इसके लिए वह झारखंड की जनता को बधाई देते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आर्थिक अन्‍याय, सामाजिक अन्‍याय, किसानों के खिलाफ अन्‍याय, आदिवासियों के खिलाफ अन्‍याय को लेकर इस यात्रा में लोगों से बातचीत कर रही है। कांग्रेस जनता की मन की बात सुनना चाहती है।

Related posts

सऊदी अरब ने बढ़ाया भारत का हज कोटा

Ajit Sinha

राष्ट्रीय मनरेगा मजदूर’ सम्मेलन में मनरेगा खत्म करने के खिलाफ बुलंद हुई आवाज़, देशभर से जुटे श्रमिक-कांग्रेस

Ajit Sinha

भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर का पूरी तरह ब्रेक डाउन किया-सीएम आतिशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x