Athrav – Online News Portal
नोएडा

लपटों में गिरी हुई टाटा नेक्सन कार, जल कर हुई खाक, वैलेंसिया होम सोसाइटी के पार्किंग में हुआ हादसा


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोतवाली बिसरख क्षेत्र में स्थित वैलेंसिया होम्स सोसायटी में एक बड़ा हादसा हो गया जब पार्किंग में खड़ी लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार चालक ने कार को पार्क करके उतरा ही था कि उसी समय कार में आग लग गई. कार चालक और पार्किंग में मौजूद गार्ड ने अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक कार में काफी नुकसान हो चुका था. जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आग की लपटों में गिरी हुई टाटा नेक्सन गाड़ी, वैलेंसिया होम सोसायटी के निवासी विनोद कुमार की है. जो अपने आफिस से शाम को घर लौटे और जैसे ही कार को पार्क कर, जब उससे बाहर निकले ही थे, उसी समय गाड़ी के इंजन में अचानक से आग लपटें दिखाई दी, जिसने देखते ही देखते कार को अपनी चपेट में ले लिया। एफएसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि कार में आग लगी देख कार चालक और और पार्किंग में मौजूद गार्ड ने अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया.और आग को अन्य गाड़ियों फैलने से रोक दिया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन कार वायरिंग में शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस आग में किसी तरीके की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

कैब और चोरी की बाइक से गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार लाखों कीमत का गांजा बरामद

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में सप्लाई के लिए जा रहा, 1150 किलो नकली पनीर को खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने पकड़ा, पनीर को किया नष्ट।

Ajit Sinha

बेलमोंट होटल में छ्त पर रखे जनरेटर में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाडियो ने आग पर काबू पाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x