Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते जिला कल्याण अधिकारी के ड्राइवर प्रदीप पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम द्वारा सोनीपत जिला में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत ड्राइवर को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की।

आरोपी ड्राइवर प्रदीप कुमार द्वारा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के माध्यम से चलाई जा रही सरकारी योजना ‘अंतरजातीय विवाह शगुन योजना ‘ का लाभ शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को देने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और तथ्यों की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

पहले अपने ठेले को पलटा,फिर पुलिस पर ठेले पलटने का लगाया गलत आरोप, पुलिस को बदनाम करने हेतु किया वीडियो वायरल ।   

Ajit Sinha

गुरुग्राम नगर निगम का जेडटीओ समीर और क्लर्क दीपक 50000/- रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लगन सगाई में आए लकड़ों ने सबक सिखाने व दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से घर के बाहर दो फायरिंग करके हुए थे फरार-पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x