Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, 1 अधिकारी को गेलंट्री मेडल तथा 6 अन्य को मिला पुलिस पदक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ:गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है जबकि 1 पुलिस अधिकारी को गैलेंट्री मेडल तथा 6 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) सजंय कुमार तथा दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

हरियाणा पुलिस अकादमी के डीएसपी प्रदीप कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए गेलंट्री मेडल से नवाजा जाएगा। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा के निरीक्षक राजेन्द्र, उप निरीक्षक सीआईडी हरियाणा गुनपाल सिंह, उप निरीक्षक पीटीसी सुनारिया रविन्द्र, सहायक उप निरीक्षक अंबाला कविता देवी, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी हरियाणा नरेन्द्र कुमार तथा सहायक उप निरीक्षक पंचकूला विजेन्द्र सिंह शामिल हैं।

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दी बधाई
 पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढे़गा।

Related posts

फरीदाबाद: ग्राम बसेलवा व कांवड़ा में 12 एकड़ भूमि पर विकसित 4 कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

मुकेश कुमार शर्मा रिसर्च ऑफिसर के पद से सीनियर रिसर्च ऑफिसर पर हुए प्रमोट।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: राजस्थान,दिल्ली व हरियाणा में गौ तस्करी के मास्टरमाइंड व गैंग लीडर तथा 5 हजार के इनामी को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x