Athrav – Online News Portal
जरा हटके नोएडा

नेचर एंड वर्ल्ड फेस्टिवल 2024 का आयोजन होगा सूरजपुर वेटलैंड में



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : यदि आप प्रकृति और पक्षियों से प्रेम करते हैं,  तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. प्रदेश सरकार 27 जनवरी से 2 फरवरी तक नेचर एंड वर्ल्ड फेस्टिवल 2024 का आयोजन करने जा रही है. यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में भी किया जाएगा. प्रदेश के पर्यावरण वन जंतु उद्यान और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रकृति का यह उत्सव, प्रकृति प्रेमियों, पक्षी प्रेमियों और परिवारों के लिए एक आनंददायक साबित होगा।

राज्य मंत्री केपी मलिक  ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में यमुना नदी बेसिन में बसा एक शहरी आर्द्रभूमि, स्पॉट-बिल्ड डक, लेसर-व्हिसलिंग डक, कॉटन पिग्मी गूज और कॉम्ब डक जैसे जल पक्षी के लिए एक महत्वपूर्ण प्रजनन स्थल है। ऐसे में हम उत्सव से एक प्रकृति माहौल देने का प्रयास कर रहे है।  उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जिले को प्रदेश का ही नहीं, एनसीआर का सबसे श्रेष्ठ भू भाग है और यहां प्रवासी पक्षी भी आकर 4 महीने बीतते हैं यह उनकी भी पसंदीदा जगह है।

सूरजपुर वेटलैंड, 0.60 कि.मी. में फैला हुआ और ये यहां निवासी और प्रवासी पक्षी प्रजातियों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण निवास स्थान है, जो इसे पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनाता है। उन्होने कहा कि सूरजपुर वेटलैंड में आयोजित होने वाले नेचर एंड वर्ल्ड फेस्टिवल 2024 में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.  जैसे कि गाइड के साथ वर्ल्ड वाचिंग टूर,  इंटरएक्टिव कार्यशाला,  नेचर वॉक एंड ट्रेल्स,  बच्चों का कोना और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा.

Related posts

आज रात उल्लू उड़ेगा’ कोड वर्ड मिलते ही सक्रिय हो जाते थे, उल्लू गैंग के सदस्य, और निशाने पर होती थी ट्रैक्टर- ट्रॉली ,5 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के गांव सरूरपुर की एक वर्कशॉप में घुसा तेंदुआ, तेंदुआ को घूमते हुए का झलक देखिए इस वीडियो में।  

Ajit Sinha

जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी और उसके परिवार जानलेवा हमला करने वाला 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x