Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ :योग गुरु स्वामी रामदेव जी का गुरुकुल खानपुर में आगमन की तैयारी जोरो पर चल रही है।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़:आर्ष संवर्धन न्यास गुरुकुल खानपुर मे योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज का आगमन 11 नवम्बर को हो रहा है,जिसकी तैयारियां जोरों पर है,उक्त जानकारी गुरुकुल खानपुर के आचार्य अभय देव जी ने दी।आचार्य अभय देव ने बताया की  गुरुकुल मे एक दिवसीय विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे योगऋषि स्वामी रामदेव जी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे।

जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम प्रात: 8 बजे शुरू हो जाएगा ,जिसमे अनेक विद्वान व भजनोपदेशक अपना कार्यक्रम रखेंगे।आचार्य ने कहा कि स्वामी रामदेव जी के आगमन को लेकर प्रारम्भिक चरण की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं ,जिसमे जिला प्रशासन को सुचना,आर्य समाज की सारि ग्राम इकाइयों को सुचना व अनेक सामाजिक संगठनों को कार्यक्रम मे उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया है।इस अवसर पर आचार्य अभय देव जी ने जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सत्संग कार्यक्रम मे आकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की।

Related posts

महेंद्रगढ़ : कथा प्रारम्भ से पूर्व 28 अगस्त को प्रात:8 बजे कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी ।

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार कश्मीरी गेट आईएसबीटी को विकसित कर बनाएगी बेहतर ट्रांजिट हब।

Ajit Sinha

करनाल के सिरसी गांव के बाद अब अगले 75 गांवों को शीघ्र ही लाल डोरा मुक्त घोषित किया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x