Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला करनाल में ₹15000 की रिश्वत लेते हुए सेंट्रल इनकम टैक्स एंड सर्विस डिवीजन रेंज-22( सिटी एरिया) जीएसटी एरिया के कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार द्वारा जीएसटी नंबर के सस्पेंशन को रोकने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी को ₹15000 के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों चलते शहर भर में “नाइट कर्फ्यू” लागू, सख्ती बरतने के दिए आदेश हैं – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद :रेयान स्कूल ने जीता छठा रमेश ललित मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामैंट, अच्छा क्रिकेटर बनने से पहले अच्छा इंसान बने खिलाड़ी : संजय भाटिया

Ajit Sinha

नकली सीबीआई अधिकारी बनकर शख्स का अपहरण करने, लाखों रुपए व 300 ग्राम सोना ऐंठने के एक आरोपी गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x