Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

गणतंत्र दिवस समारोह और आगामी सूरजकुंड मेले की सुरक्षा के संदर्भ में फरीदाबाद पुलिस अलर्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने गणतंत्र दिवस व सूरजकुंड मेले पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक एवं क्राइम ब्रांच को आदेश जारी किए हैं।पुलिस कमिश्नर के निर्देश अनुसार सभी थाना प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि साइबर कैफे के मालिक/ प्रबंधक प्रत्येक व्यक्ति का डाटा रजिस्टर में दर्ज करें। बिना आईडी के किसी भी व्यक्ति को साइबर कैफे में एंट्री नहीं मिलनी चाहिए। सभी अपने सीसीटीवी कैमरा के रिकॉर्ड को कम से कम 30 दिन तक बरकरार रखेंगे।साइबर कैफे मालिक को अगर किसी व्यक्ति पर शक होता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

यदि किसी थाना क्षेत्र मे साइबर कैफे, वाई-फाई, ऑनलाइन गेमिंग इत्यादि है,तो मालिक आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ब्यौरा रखें।अपने नजदीकी थाने में सूचित करें गेस्ट हाउस ,ओयो, होटल प्रबंधक/मालिक सुनिश्चित करें कि उनके होटल गेस्ट हाउस ओयो में रुकने वालों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज कर ब्यौरा रखें और संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें।फरीदाबाद जिले में पुराने वाहन मोटरसाइकिल/कार बेचने वाले डीलर प्रत्येक ग्राहक के बारे में जानकारी प्राप्त करें और उसी को ही वाहन बेचे जिसके पास खुद की ओरिजिनल आईडी हो और सही पता हो। जिस किसी को भी वाहन बेचे गए हैं उन सभी का रिकॉर्ड (ऑटो फोर सेल/परचेज डीलर) के पास होना अति आवश्यक है। सुरक्षा के मद्देनजर सिम कार्ड और मोबाइल फोन बेचने वाले दुकानदारों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं कि वह बिना फोटो और ओरिजिनल आईडी के किसी भी व्यक्ति को सिम कार्ड और फोन ना दें।माल्स, मार्केट, बाजार, भीड़ भाड़ वाली जगह पर क्राइम ब्रांच सादी वर्दी में तैनात रहे अपराधिक प्रवृत्ति एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें एवं उनकी धरपकड़ करें। यातायात पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें वाहनों की निरंतर चेकिंग करे, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे। शहर को सुरक्षित रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन पुलिस का मददगार बने। किसी भी व्यक्ति को कोई भी संदिग्ध वाहन/वस्तु/व्यक्ति के बारे में पता चलता है अथवा सूचना मिलती है तो तुरंत इस बारे में डायल 112 पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना में सूचना दें।

Related posts

फरीदाबाद : atharv news के खबर का असर : नगर निगम ने तोड़ी गई दुकानों को, फिर से बनाने के बाद, दोनों दुकानों की सीलिंग की।

Ajit Sinha

हत्या के एक सनसनीखेज मामले में कोर्ट से घोषित अपराधी बिल्डरों की मदद से 31 साल बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक खड़े कंटेनर में भिवाड़ी से दिल्ली की तरफ आ रही दूसरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी , 3 लोगों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x