Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्नी से अवैध संबंध के शक में जीजा ने साथी के साथ मिल कर कर डाली साले की हत्या-गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:कोतवाली ईकोटेक 3 पुलिस ने गत 12 जनवरी को ककराला के पास हिंडन नदी के पुस्ते की झाड़ियां में मिली युवक की लाश के बारे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के जीजा को गिरफ्तार किया है।  आरोपी जीजा ने अपने साले विपिन की हत्या, अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। उसे शक था कि उसके साले की उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे.पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े जॉनी और उसके साथी श्यामवीर ने मिलकर मृतक विपिन की हत्या की थी।  लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस को हत्यारों के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने कुलेसरा पुस्ता के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल हृदयेश कठेरिया ने बताया पुछ्ताछ के बाद खुलासा हुआ कि जॉनी की पत्नी मृतक विपिन कुमार की चचेरी बहन है।   दरअसल जॉनी को शक था कि उसकी पत्नी और विपिन के बीच अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर जॉनी विपिन से नफरत करता था और उसे रास्ते से हटाना चाहता था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जॉनी ने विपिन को  रास्ते से हटाने के लिए उसके हत्या की योजना बनाई,  इसमें अपने दोस्त श्यामवीर को भी शामिल किया। योजना के अनुसार 10 जनवरी को जॉनी ने विपिन को अपने साथ बुलाकर ककराला के पास हिंडन नदी के पुस्ते ले गया और फिर श्यामवीर  भी वहां पहुंच गया।  तीनों ने वहां पर बैठकर शराब पी. फिर जॉनी और श्यामवीर ने विपिन की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी और शव को झाड़ी में फेंक दिया।   हत्या के बाद मृतक विपिन का मोबाइल फोन श्यामवीर ने अपने पास रख लिया और उसके खाते के पैसे भी आपस में बांट लिए थे।

Related posts

फरीदाबाद: थाना सेक्टर- 17 एरिया में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, कार्रवाई शुरू की।

Ajit Sinha

राशन डिपो होल्डर की शिकायत करने पर, डिपो होल्डर के परिजनों ने शिकायतकर्त्ता को पीटने के मामले में 2 महिला सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक ही दुप्पटे से पेड़ पर लटके युवक और युवती, प्रेस-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x