Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

होटल सिटी पॉइंट के मालिक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर, शव को बीएमडब्ल्यू से ठिकाने लगवा दिया- अरेस्ट     


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:सेक्टर-14 स्थित होटल सिटी पॉइंट के मालिक ने आज अपनी गर्लफ्रेंड की होटल के एक कमरे में गोली मार कर हत्या कर दी,और अपने साथियों की सहायता से गर्ल फ्रेंड के शव को बीएमडब्ल्यू कार में डलवा कर ठिकाने लगवा दिया। इस सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही थाना सेक्टर-14 की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई, और आरोपित होटल सिटी पॉइंट के मालिक अभिजीत सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मरने वाली लड़की का नाम दिव्या पाहुजा, उम्र 27 वर्ष हैं,

मृतका दिव्या पाहुजा आरोपित अभिजीत सिंह को काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी, उसने पहले भी खर्चे के नाम पर काफी रुपया ले चुकी थी , अब उससे बहुत ज्यादा रकम मांग रही थी। मृतका दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं , गैंगस्टर संदीप गाडौली की मुंबई के एक होटल में एनकाउंटर के समय ये साथ में थी , पुलिस ने दिव्या पाहुजा को गिरफ्तार भी किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज 3 जनवरी-2024 को थाना सेक्टर -14, गुरुग्राम में एक सूचना होटल सिटी प्वाइंट नजदीक बस स्टैंड, गुरुग्राम में किसी महिला की हत्या होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम की पुलिस  घटना स्थल पर पहुंची। जहां पर ज्ञात हुआ की होटल में दिव्या निवासी बलदेव नगर,गुरुग्राम उम्र-27 वर्ष की हत्या कर बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए कहीं बाहर ले जाया गया है। मृतका दिव्या की बहन की शिकायत पर थाना सेक्टर-14, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया।

उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में हत्या करने वाले मुख्य आरोपित  सहित कुल 3 आरोपितों को आज वारदात के कुछ घंटों बाद ही गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपितों के नाम अभिजीत सिंह निवासी मॉडल टाउन हिसार उम्र-56 वर्ष, हेमराज निवासी नेपाल उम्र-28 वर्ष व ओम प्रकाश निवासी गांव जुरंथी जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम-बंगाल, उम्र-23 वर्ष* हैं। आरोपित अभिजीत ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया  कि होटल सिटी प्वाइंट उसी का है जिसको आरोपित ने लीज पर दे रखा है।

दिव्या पाहुजा के पास आरोपित अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील तस्वीरें थी जिन तस्वीरों के कारण दिव्या पाहुजा आरोपित अभिजीत को एक्सटॉरशन के लिए ब्लैकमेल करती थी। अभिजीत सिंह से खर्चे के लिए रुपए अक्सर लेती रहती थी तथा अब मोटी रकम ऐठना चाहती थी। कल दिनांक 2 जनवरी 2024 को होटल सिटी पॉइंट में आरोपित अभिजीत सिंह, दिव्या पाहुजा के साथ आया था तथा उसके फोन से वह अपनी अश्लील फोटो डिलीट कराना चाहता था लेकिन दिव्या पाहुजा ने फोन का पासवर्ड नहीं बताया।

जिसके कारण आरोपित अभिजीत ने दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर दी तथा होटल में साफ-सफाई व रिसेप्शन का काम करने वाले हेमराज व ओम प्रकाश के साथ मिलकर डेड बॉडी को आरोपित अभिजीत की बीएमडब्ल्यू कार में रखवाया। इसके बाद आरोपित अभिजीत ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया तथा डेड बॉडी ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार उनको दे दी। आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिन्हें न्यायालय में पेश करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

करोड़ो की डकैती डालने व सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित व 1.5 लाख रूपए का इनामी कुख्यात अपराधी अजय उर्फ़ विजय पकड़ा गया।

Ajit Sinha

50 लाख के लेनदेन के चक्कर में एक शख्स इंनोवा गाडी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली,पति -पत्नी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में जलभराव के चिन्हित स्थानों पर जलनिकासी के प्रबंधों का किया निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x