Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने एक महिला मेड पर किया अटैक, हाथ पर हुआ गहरा जख्म, शिकायत पर पुलिस कर रही है जांच।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में कुत्तों से लोग परेशान हैं। हर दिन किसी न किसी सोसाइटी में कुत्ते निवासियों को काट रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में एक पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने उस समय मेड पर हमला बोल दिया जब वह 18 फ्लोर पर काम करने जा रही थी. कुत्ते ने मेड की हाथ पर इतने बुरे तरीके से काटा जिससे उसके हाथ पर कई जगह गहरा जख्म हो गया है। हाथ से मांस निकल आया है। महिला को इलाज के लिए गौर सिटी के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की शिकायत करने पर कुत्ते मालिक ने पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता की गई। 

महिला मेड के पति नवीन कुमार ने बिसरख थाने में शिकायत दी है कि उसकी पत्नी बबीता गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में घरेलू कार्य करती है। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे सोसाइटी के बी टावर में 18 फ्लोर पर काम करने जा रही थी। इस समय फ्लैट संख्या 1812 का मालिक हजारी लाल के कुत्ते ने बबीता को बर्बरतापूर्वक काट लिया जिससे बबीता के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मेंटेनेंस टीम द्वारा बचाए जाने पर कुत्ते के मालिक ने सभी के साथ दुर्व्यवहार किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

चलती एसी स्लीपर प्राइवेट बस में हाथ-पैर बांध महिला के साथ बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने “ऑपरेशन मासूम” के तहत 162 मुकदमें दर्ज कर 95 लोगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

कोठी में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर हुई लूटपाट का खुलासा, मुठभेड़ में पुलिस ने मारी चार बदमाशों के पैर में गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x