Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद

पत्नी की हत्या करने उपरान्त पति ने भी मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर की आत्महत्या।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: रविवार 31 दिसंबर -2023 की रात को थाना डीएलएफ फेज -3 के एक बंद मकान में पति अपने ही पत्नी की पहले तो ईट मार मार कर अधमरा कर दिया, फिर उसने उसकी ब्लेड से गला काट कर हत्या कर दी, पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर ही रही थी, कि यह सूचना आई की मृतक महिला की पति ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन, गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपित पति की पहचान *गौरव शर्मा निवासी आगरा (उत्तर-प्रदेश) उम्र-35 वर्ष* के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 31 दिसंबर -2023 की रात को थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में एक सूचना डीएलएफ फेज-3 में एक बंद मकान में एक बच्चे के रोने की आवाज आने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम की टीम मौके पर पहुंची, जहां मकान के अंदर एक महिला मृत अवस्था में पड़ी थी तथा बच्चा उसके पास रो रहा था। महिला के सिर में ईंट से चोंटे मारने तथा ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या करना ज्ञात हुआ। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी (उम्र-24 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा हत्या की संबंधित धाराओं के तहत थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में मुकदमा  दर्ज  किया गया।उनका कहना हैं कि जांच में महिला की हत्या उसी के पति द्वारा करना ज्ञात हुआ। उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम देने वाले महिला के पति ने भी आज सोमवार को कौशांबी मेट्रो स्टेशन, गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपित पति की पहचान *गौरव शर्मा निवासी आगरा (उत्तर-प्रदेश) उम्र-35 वर्ष* के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा मृतक महिला के 2 वर्षीय बच्चे को महिला के  माता-पिता के हवाले किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद:नर्सिंग होम्स एसोसिएशन की एक मीटिंग आयोजित की गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप के समर्थन में उमड़ने वाले जन सैलाब का सिलसिला लगातार जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेसी कुशासन से त्रस्त जनता भाजपा को सौंपेगी सत्ता- राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x