Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के भूड़ कालोनी में आज तड़के इन्सटैंट सलूशन नामक शॉप से अज्ञात चोरों ने लाखों रूपए कीमती सामान चुरा कर ले गए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के भूड़ कालोनी में आज तड़के आईडिया कंपनी के इन्सटैंट सलूशन नामक शॉप से अज्ञात चोरों ने लाखों रूपए कीमती सामान चुरा कर ले गए। इस मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाना के एसएचओ से जानकारी हेतु संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन मोबाइल  बंद कर दिया।
बताया गया हैं कि आज तड़के भूड़ कालोनी व सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी की डिवाइडिंग रोड पर स्थित आईडिया कंपनी के इन्सटैंट सलूशन नाम की शॉप  हैं उसमें से आज तड़के अज्ञात चोरों ने ताला खोल कर एक एलईडी टीवी, तीन मोबाइल फोन, कंप्यूटर व नगद15000 रूपए चुरा कर ले गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व  जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच से यह प्रतीत होता हैं कि कोई पुराना जानकार या किसी अनुभवी चोरों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना कर,  इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद के एक कोठी में दिन दहाड़े गोली मार की पति -पत्नी की सरेआम हत्या, हत्यारों की तस्बीर सीसीटीवी कैमरे में कैद- देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बदरपुर टोल प्लाजा को टोल फ्री बनाना हैं, शहर के लोगों के लिए आफत हैं टोल प्लाजा , लखन सिंगला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सावित्री पॉलिटेक्निक में हुआ कंप्यूटर एप्लीकेशन(आईटी) पर कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x