Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार, उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा ज़ोन के कोतवली 58 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच सेक्टर 58 के फायर स्टेशन टी पांइट से लगभग 100 मीटर दूर एलीवेटर रोड की तरफ जाने वाली सडक पर हुई मुठभेड पैर में गोली लगने से शातिर लूटेरा घायल हो गया. उसे पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसके साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया है. बदमाश के कब्जे से पुलिस ने, लूट के 4 मोबाइल, अवैध तमंचा, कारतूस सहित एक केटीएम बाइक बरामद किया गया है।
पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्त में लिए गए बदमाश कि पहचान गढ़ी खोडा निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है. उसके साथी लोकेश को कॉम्बिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया है.

एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल, चेन स्नैचिंग सहित अन्य धाराओं में 4 मुकदमे दर्ज हैं. घायल दीपक उर्फ दीपू को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,  पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास है केटीएम बाइक, तमंचा और कारतूस, और लूट के 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.एडिशनल डीसीपी ने बताया कि 58 थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ देर रात रेडिसन होटल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे.  इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध नजर आ रहे केटीएम बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिये जिनको पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय पर पुलिस की टीम ने चकमा भागने लगे,  पुलिस टीम ने उसका उसका पीछा किया और सेक्टर 58 के फायर स्टेशन टी पांवइट से लगभग 100 मीटर दूर एलीवेटर रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर लिया. अपने को घिरा देख कर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने हुए भागने का प्रयास किया, पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दीपक उर्फ दीपू के पैर में गोली लग गई और घायल हो कर गिर पड़ा पुलिस ने उसे दबोच लिया. लोकेश को पुलिस पार्टी द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।  

Related posts

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मामले में करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपित पकड़ा गया है।

Ajit Sinha

अपनी गाड़ी पर अपनी जाति लिखवाया, तो भरना पड़ेगा जुर्माना, गाड़ी भी हो सकती है सीज, पुलिस ने काटे 494 चलान    

Ajit Sinha

सिल्वर जुबली मेगा हेल्थ मेले में की गई 1220 लोगों की जांच, 20 से ज्यादा कंपनियों ने किया दवाओं का वितरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x