Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा अरेस्ट, लूट के 3 मोबाइल, केटीएम बाइक अवैध तमंचा, कारतूस बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा ज़ोन के कोतवली 58 पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच सेक्टर- 62 के सैक्टर- 62 डी पार्क के पास हुई मुठभेड में पैर में गोली लगने से शातिर लूटेरा घायल हो गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने, लूट के 3 मोबाइल, अवैध तमंचा, कारतूस सहित एक केटीएम बाइक बरामद किया गया है।

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्त में लिए गए बदमाश कि पहचान गढ़ी चोखंडी के निवासी अमन यादव के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि अमन यादव के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल, चेन स्नैचिंग सहित अन्य धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज हैं. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि 58 थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ देर रात लेबर चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध नजर आ रहे केटीएम बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने के बजाय पर पुलिस की टीम ने चकमा देकर भागने लगा, पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और सेक्टर- 62 में डी पार्क के पास पुलिस टीम ने बदमाश को घेर लिया. अपने आप को घिरा देख कर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और घायल होकर गिर पड़ा पुलिस ने उसे दबोच लिया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल अमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से केटीएम बाइक, तमंचा और कारतूस, और लूट के 3 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

Related posts

फरीदाबाद: तीन नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के बाद हत्या करने के आरोपित सीरियल किलर के खिलाफ चार्जशीट किया दाखिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चेक चुराकर और फर्जी हस्ताक्षर करके कंपनी से लगभग 21 लाख रुपए निकालने वाला पूर्व लेखाकार पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद में 23000 नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित एक को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x