Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: मानेसर नगर निगम के वार्ड आरक्षित किए जाने का कार्य संपन्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: लघु सचिवालय के सभागार में मानेसर नगर निगम के वार्ड आरक्षित किए जाने का कार्य आज डीसी निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। बीस वार्डों वाले मानेसर नगर निगम में सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।डीसी निशांत कुमार यादव ने म्यूनिसपल कारपोरेशन एक्ट व हरियाणा सरकार की नोटिफिकेशन के  अनुसार मानेसर नगर निगम के वार्डों को आरक्षित किए जाने का कार्य आज पूरा कर दिया। परिवार पहचान पत्र के डाटा अनुसार मानेसर के वार्ड नंबर 15, 16 व 20 को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें आज पारदर्शिता से ड्रा निकाल कर तीनों वार्डों में से एक वार्ड 15 को अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। बीसीए वर्ग के अधिक आबादी वाले वार्ड 8,9 और 17 में से एक वार्ड को पिछड़ा वर्ग ए महिला वर्ग के लिए आरक्षित  किया जाना था।  इन तीनों वार्डों का ड्रा निकाल कर वार्ड नंबर 9 को बीसीए महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

तदोपरांत बाकी बचे 16 वार्डों के वार्ड नंबर लिखकर सामान्य वर्ग की  महिलाओं के लिए पांंच  वार्डों को आरक्षित किया गया। इनमें वार्ड नंबर 2, 3, 14, 18 व 19 शामिल हैं। वार्ड नंबर 1, 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 व 17 से कोई भी  सामान्य वर्ग का पुरूष  या अन्य चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकता है। डीसी निशांत कुमार यादव नेे ड्रा निकालने से पहले बॉक्स को अच्छी तरह से उपस्थित नागरिकों व अधिकारियों को दिखाया। खाली बॉक्स मेें पर्चियां डालकर उसके बाद सभागार में मौजूद नागरिकों को बुलाकर उनसे यह ड्रा निकलवाया गया। जिससे कि किसी प्रकार की शंका ना रहे। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि नगर निगम मानेसर के वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं। अब इसी आधार पर भविष्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस अवसर पर मानेसर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार स्थानीय निकाय निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित रहे। सभागार मेंं उपायुक्त की ओएसडी प्रीति रावत, जोनल टैक्सेशन ऑफिसर देवेंद्र कुमार, सहायक प्रदीप शर्मा, एडहॉक कमेटी के सदस्य रवि नंबरदार, मा. बलबीर सिंह, बालकिशन, जजपा पदाधिकारी रिषीराज राणा इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी कल वीरवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, पानीपत और करनाल के डीसी से कोरोना को लेकर करेंगें बात।

Ajit Sinha

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की टीम ने सदर बाजार से 250 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त

Ajit Sinha

एसटीएफ ने साइप्रस से कुख्यात गैंगस्टर दिनेश उर्फ मिट्टू को सफलतापूर्वक भारत वापस डिपोर्ट कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x