Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सोनीपत पुलिस लाइन में ई-लाइब्रेरी का किया उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने देर सांय सोनीपत जिला में प्रदेश की पहली पुलिस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी व डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने ई-लाइब्रेरी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने उपस्थित विद्यार्थियों तथा आसपास के गांव के मौजिज लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि ई-लाइब्रेरी खोलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली पाठ्य सामग्री से विद्यार्थियों को सीखने तथा जीवन में आगे बढ़ने को लेकर प्रेरणा मिलेगी। इसके साथ ही इस ई लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है, जहां वे कई भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

डीजीपी ने इस अवसर पर युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहे और अपनी ऊर्जा को पढ़ाई , खेल तथा समाज सेवा में लगाए। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज को अंदर से खोखला बना रहा है , ऐसे में लोग न केवल खुद नशे से दूर रहे बल्कि युवाओं को भी इससे दूर रखने के लिए प्रयास करें । पुलिस विभाग द्वारा इस दिशा में कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से विशेष कर युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस द्वारा सोनीपत जिला में यह पहली बड़ी ई- लाइब्रेरी स्थापित की गई है । इस ई -लाइब्रेरी के माध्यम से यूपीएससी, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को काफी लाभ होगा। यह ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है जहां पर विभिन्न विषयों की मानक पुस्तकों,पत्रिकाओं, ग्लोब, मानचित्र और मानक शब्दकोशो सहित अन्य पाठ्य सामग्री को रखा गया है। यहां पर अध्यापन के लिए आने वाले विद्यार्थियों के बैठने आदि को लेकर समुचित इंतजाम किए गए हैं। इस ई-लाइबेरी में नई तकनीक से सुसज्जित फोटो स्टूडियो के अलावा भाषा कक्ष, क्रांफ्रेस हाल ,अतिथि कक्ष भी बनाया गया है। इस मौके पर अशोका यूनिवर्सिटी, जिंदल यूनिवर्सिटी , एसआरएम यूनिवर्सिटी व अन्य विश्व विद्यालय के उच्च अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने पुस्तकालय की स्थापना के लिए पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की, जो वास्तव में युवा पीढ़ी के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने में सहायक होगी और उन्हें उच्च अध्ययन करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी।इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सोनीपत बी. सतीश बालन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गोहाना श्रीमती भारती डबास, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय वीरेंद्र सांगवान पुलिस उपायुक्त अपराध विजय सिंह सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव, संदीप धनखड़ रमेश जागलान आदि मौजूद रहे।

Related posts

वीडियो सुने: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों को कहा, आदमपुर सीट कांग्रेस की सीट हैं, जीतेगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद मंडलायुक्त ने की चुनाव के दौरान सतर्कता एवं निगरानी प्रबंधों की समीक्षा साउथ रेंज के एडीजीपी बैठक में मौजूद

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ ने एक और आतंकी, और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से अफीम की तस्करी करने के आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x