Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक वीडियो बना, वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने वाला पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक वीडियो बना व वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने के आरोपित को सेंट्रल महिला थाना की टीम ने आज गांव चंदावली फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सुनील , उम्र 23 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव वसंतगढी हैं। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोपित को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की आरोपित सुनील की एक शादी में मुलाकात हुई थी, इसके बाद दोनों की आपस में फोन पर बातचीत होने लगी, फिर मिलना जुलना शुरू हो गया। इस दौरान सुनील ने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो बना ली, फिर उस वीडियो को वायरल की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। सुनील गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इसके खिलाफ सेंट्रल महिला थाना में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अब इस केस में आरोपित को गांव चंदावली , फरीदाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा नेता ज्ञान चंद भड़ाना सहित तीन लोगों के खिलाफ करोड़ों की जमीनों पर कब्ज़ा और अवैध निर्माण करने का मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच, साइबर सेल ने एक इजीनियर को किया गिरफ्तार, डेबिट कार्ड और मोबाइल चोरी करने जुर्म में।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद में सीपी  के. के. राव की मौजूदगी में पुलिस ने सायरन और थालियां बजा कर लोगों ने डॉक्टरों को सलाम किया, देखिए वीडियो।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x