Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डा. अमित आर्य सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ :हरियाणा में सीएम के मीडिया सलाहकार रहे अमित आर्य को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आर्य को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 9 सालों तक मीडिया सलाहकार रहे अमित आर्य केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सुझाव भी देंगे। आर्य का कार्यक्षेत्र हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर रहेगा। केंद्र में अपनी नियुक्ति पर  आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे वे पूरी निष्ठा व लग्न से निर्वहन करेंगे।

गुरुग्राम निवासी डा. अमित आर्य के मीडिया में लंबे अनुभवों का सरकारी योजनाओं को ग्रास रूट तक पहुंचाने में लाभ मिलेगा। आर्य केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सुझाव भी देंगे। 2014 में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अमित आर्य ने करीब नौ साल तक हरियाणा सरकार में बतौर मीडिया एडवाइजर सेवाएं दी हैं।

डा. अमित आर्य का लगभग बीस वर्ष तक राष्ट्रीय मीडिया में सक्रिय योगदान रहा है। वे कई न्यूज चैनलों में बतौर संपादक अपनी भूमिका निभा चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार रहते हुए आर्य ने मीडियाकर्मियों के लिए काफी प्रशंसनीय कार्य कराए हैं। अमित आर्य की पहल पर प्रदेश के हर जिले में मीडिया सेंटर खोले गए तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए पेंशन योजना शुरू की। पत्रकारों के हित में उन्होंने कई ऐसे काम किए जो मील का पत्थर साबित हुए। आर्य ने पत्रकारों और सरकार के बीच समन्वय के लिए बेहतरीन प्रयास किए।

Related posts

प्रियंका गांधी ने कहा- नीलांबुर उपचुनाव केरल में बदलाव की दिशा में पहला कदम उठाने का अवसर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने रविवार देर शाम को तुरंत प्रभाव से दो महिला एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ट्रान्सफर पोलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर एक्शन के माध्यम से ए.सी.एस पॉवर के नाम कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x