Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: दिवाली मेला उत्सव:530 से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतियोगिताओं में हिस्सा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड, (फरीदाबाद)। सूरजकुंड मेला परिसर में आगामी 10 नवंबर तक आयोजित सूरजकुंड मेला परिसर में प्रथम दिवाली उत्सव के चौथे दिन मुख्य चौपाल पर कैंडल सजावट तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों जैसे आइडियल पब्लिक स्कूल, एमएसवीएन स्कूल, गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल झाड़सेंतली, सैफरन पब्लिक स्कूल, टोर्च बियरर्स कॉन्वेंट स्कूल, मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल तथा नालंदा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया व अपनी सुन्दर कला का प्रदर्शन किया।

स्कूली विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से देश-विदेश में चल रहे विभिन्न सामयिकी को दर्शाया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से पर्यटकों को विभिन्न सकारात्मक संदेश दिए। स्कूली बच्चों ने दिवाली महोत्सव व सहित अन्य विभिन्न दृश्यों को पोस्टर के माध्यम से कागजों पर उतारा। तथा कैंडल सजावट प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार से मोमबत्तियों की सजावट की जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।प्रतियोगिता के बाद अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनकी हौसला अफजाई की गयी।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद की टीम ने शराब के ठेका के साथ में अवैध अहाता में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पत्नी पायल ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिल कर अपने पति खदेड़ू की हत्या, डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भारत पर शासन करने के मकसद से कई बार देश पर आक्रमण हुआ और लगभग एक दशक तक देश गुलाम रहा, बिटिश सरकार सब कुछ लूट कर ले गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x