Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 2 करोड़ 27 लाख की एंफेटामाइन को पार्सल के माध्यम से विदेश में भेजने का था प्लान-3 तस्कर अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सिंथेटिक ड्रग्स एंफेटामाइन को पार्सल के माध्यम से विदेश में भेजने वाले नशा तस्करों के खिलाफ तथ्य के आधार पर थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने इस केस में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में से दो तस्कर जयपुर, राज स्थान के रहने वाले थे, वहीं एक तस्कर को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने पार्सल में सिंथेटिक ड्रग्स एंफेटामाइन तक़रीबन 521 ग्राम ज़ब्त किया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 27 लाख रूपए है। पुलिस प्रवक्ता की माने तो एचएसएनसीबी प्रमुख एडीजीपी ओ.पी. सिंह ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को दी थी। इस मामले को लेकर जांच लगातार जारी है, और पूछताछ में इस नेक्सस की और परतें खुलने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक निजी कूरियर कम्पनी के पास विदेश के एड्रेस के नाम पर एक कूरियर आया जिसमें कम्पनी को संदिग्ध माल होने का अंदेशा हुआ। निजी कम्पनी के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना हरियाणा नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो को दी जिसपर एचएसएनसीबी की गुरुग्राम यूनिट से टीम ने जाकर पार्सल को चेक किया तो पार्सल में सिंथेटिक ड्रग्स एंफेटामाइन तक़रीबन 521 ग्राम ज़ब्त किया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 27 लाख रूपए है।उन्होंने बताया कि एचएसएनसीबी चीफ एडीजीपी ओ पी सिंह ने तुरंत इसकी ज़िम्मेदारी एसपी एचएसएनसीबी अनिल कुमार, व गुरूग्राम युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान को सौंपी जिस पर एएसआई अनिल के द्वारा मुकदमा की जांच की गई। साइबर टीम के प्रयासों व सबूतों के आधार पर पुलिस ने गुरुग्राम में जयपुर के दो आरोपितों रमेश तथा सुरेश (काल्पनिक नाम )को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया जहाँ से पुलिस को 3 दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान पूछताछ पर आरोपित रमेश को साथ लेकर तीसरे आरोपित को हिमाचल प्रदेश में रेड डालकर गिरफ्तार किया। केस में आगामी जांच की जा रही है।

Related posts

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने बूथ कमेटियों की बैठक ली कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Ajit Sinha

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल, उसका साथी फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x