Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:गर्ल्स स्टूडेंट्स को मिली सेल्फ डिफैंस की ट्रेनिंग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: मानव रचना अकैडमिक स्टाफ कॉलेज ने मंगलवार को गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए सेल्फ डिफैंस ट्रेनिंग का आयोजन किया। यह आयोजन फिनलैंड की जानी मानी कंपनी यैपजॉन व वीवीडीएन टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर यैपजॉन के सीईओ व फाउंडर ओटो लिन्ना, सीएमओ हइडी रंटाला, सीईओ आशीष देशवाल, सर्विस मैनेजर निकोल लिंडैन, ओपरेटर प्रोपोजल के डायरेक्टर जुक्का पिएट्रिनन, वीवीडीएम टीम से श्री प्रशांत सिंह व उनकी टीम व क्रव मागा इंस्ट्रक्टर मौजूद रहे।

मानव रचना अकैडमिक स्टाफ कॉलेज (एमआरएएससी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) एस.एन.सेतिया ने इस मौके पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर लड़की को अपनी सुरक्षा स्वयं करने में सक्षम होना चाहिए, इसी सोच के साथ आज गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए सेल्फ डिफैंस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है। क्रव मागा इंस्ट्रक्टर ने इस मौके पर स्टूडेंट्स को बेहतर सेल्फ डिफैंस की टैक्नीक के बारे में बताया ताकि वह किसी भी परेशानी के समय इसका प्रयोग कर अपनी सुरक्षा कर सके। इस ट्रेनिंग में केवल स्टूडेंट्स ने ही नहीं, बल्कि फैकल्टी व स्टाफ ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related posts

स्पोर्ट्स डायरेक्टर सरकार तलवार को द्रोणाचार्य अवार्ड और पूर्व छात्र एवं शूटर अभिषेक वर्मा को अर्जुन पुरस्कार।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने 20 जगहों को अवैध रूप से बने इंडस्ट्रीज शेड सहित अवैध निर्माण धीन दुकानों पर चलाया बुलडोजर ;

Ajit Sinha

फरीदाबाद में विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठान व दुकाने खोलने की अनुमति दी गई है,मंगलवार को बंद रहेंगे- डीसी  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x