Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

नायब सिंह सैनी सोमवार को संभालेंगे हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान: शमशेर सिंह खरक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:नायब सिंह सैनी सोमवार को हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत रूप से पदभार संभालेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक व पदाधिकारी भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। रोहतक के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ का भी स्वागत किया जाएगा। भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय रोहतक में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया है।

उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का जोरदार स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि नायब सिंह सैनी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने 27 अक्टूबर 2023 को भाजपा हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त किया था।
शमशेर सिंह खरक के अनुसार सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, अजय बंसल, मेयर मनमोहन गोयल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। श्री खरक ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए पहले देश, फिर पार्टी है। भाजपा की यही खूबसूरती है कि यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है।

Related posts

तीस लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में आरोपित पुलिस इंस्पेक्टर कपिल व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल।

Ajit Sinha

HSSC-HPSC को बर्खास्त कर भर्ती घोटालों की सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से जांच करवाए सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

इतना बड़ा बवाल केवल एक दिन में नहीं हो सकता, इसके लिए किसी न किसी ने लोगों एवं हथियारों को इकट्‌ठा कर प्लानिंग की-विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x