Athrav – Online News Portal
दिल्ली

जबतक महिलाएँ आगे नहीं बढ़ेंगी तबतक देश आगे नहीं बढ़ेगा-डब्ल्यूसीडी मंत्री आतिशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी महिला संघ के दीपावली कार्निवाल का उद्घाटन किया और महिला एंत्रप्रेन्योर्स के साथ चर्चा की।कार्निवल में महिला एंत्रप्रेन्योर्स ने प्रदर्शनी के ज़रिए अपने प्रोडक्ट व स्टार्टअप आईडिया दिखाए। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली विश्व विद्यालय महिला संघ जिस तरह से महिलाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि एक महिला संघ होना, उसका एक क्रेच होना और विभिन्न गतिविधियों द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका देना कई मायनों में अनूठी पहल है क्योंकि ये इस बात को पहचानता है कि, एक महिला का अपने घर से बाहर निकलना कितनी चुनौतियों से भरा होता है।

क्योंकि उसे अपने घर का बच्चों का ध्यान भी रखना होता है। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ ने अपने क्रेच और प्ले स्कूल के साथ महिलाओं को चिंतामुक्त होकर घर से बाहर निकलकर काम करने की स्वतंत्रता दी है। उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ ने सही मायने में महिला सशक्तिकरण और सम्मान के लिए मिसाल क़ायम की है। उनका ये दीवाली कार्निवल महिलाओं के एनजीओ, स्टार्टअप, महिला एंटरप्रेन्योरस  और  सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को को मंच दे रहा है  ताकि वे आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन सके और रुद्दिवाद को चुनौती दे सके। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना बेहद ज़रूरी है।

देश की तरक्की तभी होगी जब महिलाओं की तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि, आज के समय में महिला एंटरप्रेन्योरशिप महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने का सबसे कारगर तरीका है क्योंकि केवल उसके ज़रिये हम बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार दे सकते है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं ही महिलाओं को आगे बढ़ा सकती है क्योंकि वो उनकी चुनौतियों को समझती है, उनकी परिस्थितियों को समझती है और उसके अनुरूप उनकी मदद करती है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, हर महिला इस परिस्थिति में नहीं होती कि पढ़-लिख कर नौकरी कर सके, अपना घर छोड़ कर कही और काम कर सके। ऐसे में हमारी ज़िम्मेदारी है कि उसी परिवेश में सुविधाएँ प्रदान कर  हम उन्हें स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाए।

Related posts

वंदे मातरम पर विवाद खड़ा कर मोदी ने आजादी के लिए लड़ने वाले राष्ट्रीय नायकों का अपमान किया, देश से माफी मांगें- खरगे

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: काले कपड़े पहने सभी सांसदों ने ‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’ और ‘पेपर लीक बंद करो’- कांग्रेस

Ajit Sinha

पिता ने अपने पांच साल के बच्चे की इस लिए पीट -पीट कर हत्या कर दी, कि वह पढाई करने के बजाए मोबाइल फोन देख रहा था -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x