Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने बडौली में आयोजित सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने गांव बडौली में आयोजित सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। इसका आयोजन बाग वाले बाबा विकास समिति द्वारा किया गया। यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर को उत्साही युवा आयोजकों ने कंधों पर उठा लिया और मंच तक पहुंचाया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ी टीमों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल जीवन यापन का भी उत्तम साधन हैं। हरियाणा की ओर से खेलने वाले खिलाडिय़ों को तो देश में सर्वोत्तम इनाम मिल रहे हैं और मनोहर सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए नौकरी की नीति की भी घोषणा की है जिसका लाभ खिलाड़ी उठा रहे हैं।

विधायक राजेश नागर ने खिलाडिय़ों से कहा कि वह हर हाल सभी प्रकार के नशों से दूर रहें क्योंकि देखने में आया है कि खिलाड़ी को उसके लक्ष्य से भटकाने के लिए बुरे तत्व उन्हें ऐसी संगत में डाल देते हैं। ऐसे में खिलाड़ी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। नागर ने कहा कि खिलाड़ी मन लगाकर खेलें और अपने क्षेत्र, अपने प्रदेश और अपने देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अभी एशियन गेम्स में भी हरियाणा के खिलाडिय़ों ने सबसे ज्यादा योगदान किया है। इसके पीछे हमारी मनोहर सरकार की उत्कृष्ट खेल नीति का भी योगदान है। इस टूर्नामेंट में दर्जनभर से अधिक टीमों ने भागीदारी की। जिसमें रोहतक के गांव बहु अकबरपुर की टीम प्रथम, हिसार के गांव छातर की टीम आई। इस अवसर पर अजीत सरपंच नीमका, जगबीर सरपंच नीमका, सुंदर पहलवान नीमका, जयबीर चंदीला, जयबीर खलीफा, बिल्लू पहलवान, कालू पहलवान, सुरजीत पहलवान, राजवीर लहनडोला, संतराज बडौली, सम्मी, वीरपाल पहलवान, आभाष चंदीला, अजब सिंह सरपंच, सुरेंद्र बिधूड़ी, वीरपाल गुर्जर, बाबू चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 13 सीनियर आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:7 रेंजों में एकसाथ ऑपरेशन, 4 ट्रैप सफल—लाइनमैन से लेकर एसएचओ तक रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज ऋषि हत्या कांड में जो खुलासा किया हैं, वह संतोष जनक नहीं हैं, कुछ छुपा रही हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x