Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रेमिका की शादी होनी, इससे पहले ही प्रेमी ने सिर में ईट मार कर उसकी हत्या कर दी, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा की हबीबपुर गांव में हुई 23 वर्षीय युवती पिंकी की हत्या का खुलासा करते हुए ईकोटेक 3 कोतवाली पुलिस ने उसके प्रेमी को देर रात को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिंकी का प्रेमी सुमित उससे मिलने घर गया था,जहां पर उसका पिंकी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने ईट से वार कर पिंकी की हत्या कर दी थी और पिंकी का मोबाइल फोन और बैग लेकर फरार हो गया था,  पुलिस ने सुमित के चेहरे भाई कौशल को सुमित की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार सुमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि सुमित का पिंकी के साथ डेढ़ साल से लव अफेयर चल रहा था। पहले वह पिंकी के घर पर किराए पर रहता था। लेकिन दोनों के संबंधों की जानकारी होने के बाद और परिजनों की विरोध के कारण वह गांव में ही किराए का मकान लेकर अलग रहने लगा था। लेकिन उसका पिंकी से मिलना जारी था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि हत्या की रात को पिंकी से मिलने गया था और पिंकी ने ही अंदर से दरवाजा खोला था।  पिंकी की दिसंबर में शादी होनी थी, आरोपी इससे खुश नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। 

सुमित ने दरवाजे के पास पड़ी ईट से वार कर पिंकी की हत्या कर दी और उसका बैग लूट कर भाग गया। बैग में 2 लाख के जेवरात और 15000 रुपए, आधार कार्ड और मोबाइल फोन था।  बैग को उसने अपने चचेरे भाई कौशल के घर छुपा दिया था और वह और कौशल दोनों दिल्ली भाग गए थे।  पुलिस ने दोनों को दिल्ली के संगम विहार से गिरफ्तार किया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि जब जब पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर बैग और अन्य सामान की बरामद के लिए चौगानपुर पहुंची, इस दौरान सुमित ने एक पुलिसकर्मी की रिवाल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा।  पुलिस जवाबी कार्रवाई में सुमित के पैर में गोली लगने पर वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

मुश्लिम लड़के के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के जुर्म में एक संदिग्ध शख्स की तस्बीर जारी की।

Ajit Sinha

कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग के दो शूटर पकड़े गए।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट शामिल 25000 के इनामी बदमाश को लगी गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x