Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

मोदी के सेवाकाल में मिला गरीबों को पूरा हक: ओम प्रकाश धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के साढ़े नौ वर्षाे के सेवाकाल में गरीब समाज को पूरा हक मिला है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, संत कबीर दास , महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों के बताए रास्ते पर चल रही है। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड ने बादली हल्के के गांव सिलानी में एस सी समाज सम्पर्क अभियान के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने लोगों से सरकार की ओर से चलाई योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। धनखड़ ने कहा कि सभी पात्र लोगों व परिवारों तक लाभ पहुंचे , यह भाजपा की सरकार और संगठन मिलकर सुनिश्चित कर रहे हैं। मोदी सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है।

धनखड़ ने कहा कि आयुष्मान भारत और चिरायु योजना से गरीब व्यक्ति को महंगे इलाज की चिंता नहीं रही। भाजपा सरकार ने निरोगी हरियाणा योजना के तहत सभी के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर रही है। गरीब परिवारों को योजना के राशन वितरण किया जा रहा है। स्वरोजगार शुरू करने के लिए लोन की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि गरीब समाज के लोग भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन सम्मान के साथ जीए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। हर हर शौचालय बने हैं, रसोई गैस पहुंची है।हर घर नल से जल पहुंच रहा है।राशन समय पर मिल रहा है आदि। यह सब मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के किया है। ताकि माताएं और बहनें सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें। इस दौरान लोगों ने मोदी और मनोहर सरकार की नीतियों की तारीफ की। धनखड़ ने आजाद सिंह के घर पर भोजन लिया और कई घरों में गए और उनका हालचाल भी जाना। इस अवसर पर आज़ाद सिंह चाहर राय सिंह , एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट सतबीर, राजेश राजपाल बाल्मीकि, जगदीश बाल्मीकि, कृष्ण बाल्मिकी सिलाना, रामबीर, शक्ति मास्टर सतीश, धर्मेंद्र, मनीष, राजेश लोहार, प्रीत पूर्व सरपंच, पवन पूर्व सरपंच, जयवीर सरपंच, पवन सरपंच, सतबीर, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

Ajit Sinha

कानून व्यवस्था चौपट होने के चलते नशा तस्करों की पहली प्राथमिकता है हरियाणा – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x