Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महेंद्रगढ़ :राव दानसिंह को पार्टी नेतृत्व ने गुजरात चुनाव में पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी सौंपी

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़:  पूर्व सीपीएस व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव दानसिंह को पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने गुजरात चुनाव में सौराष्ट्र क्षेत्र में  पर्यवेक्षक  नियुक्त किया है।  गुजरात चुनाव में जिम्मेवारी मिलने के बाद राव  दानसिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी  से उनके दिल्ली कार्यालय  पर मुलाकात की।
गौरतलब है कि  यूपी चुनाव में भी कांग्रेसी नेता राव दानसिंह को बदायूं , बरेली , लखनव ,सीतापुर  व जौनपुर क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बना कर भेजा था।  उनके यूपी चुनाव में किये गए सकारात्मक कार्यों को ध्यान में रख कर उन्हें गुजरात चुनाव में नई  जिम्मेवारी सौंपी गई है।  राव दानसिंह ने कहा कि  पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास व्यक्त कर जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगे।  वहीं पार्टी की नीतियों को  मतदाताओं तक पंहुचायेंगे तथा बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि  गुजरात में कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जीत होगी और राहुल गाँधी व गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व में गुजरात में सरकार बनाएंगे। बीजेपी सरकार की पोल खुल चुकी है।   आने वाला समय कांग्रेस का है और देश में कांग्रेस पार्टी सत्ता पर काबिज होगी।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने आज नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में चार लोगों को सै. 16 न्यू अनाज मंडी से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच -30 ने खेड़ी रोड पर गोली चला कर फॉर्चूनर सवार सचिन को घायल करने के आरोपी मनोज मंगेरिया के छोटे भाई रोहित को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x