Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के आरोपित को एनआईटी पुलिस टीम ने किया अरेस्ट। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:शादी का झांसा देकर युवती से बार -बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में एनआईटी महिला थाना की टीम ने आज नॉएडा ,उत्तर प्रदेश से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सतवीर , उम्र 23 वर्ष , निवासी मथुरा , उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं। और ये आरोपित नॉएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता हैं। कल इसे अदालत के सम्मुख पेश कर जेल भेजा जाएगा।  

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सतवीर (23) है। और ये आरोपित उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एरिया का रहने वाला है। आरोपित ने एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित अपने जीजा के साथ, पीड़िता के घर उसकी बहन के रिश्ते के लिए आया था। जिसने उस दौरान पीड़िता से फोन नंबर लिया था। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपित कुछ दिन बाद फरीदाबाद में आया और उसने पीड़िता को बी.के चौक पर बुलाया। आरोपित ने पीड़िता के साथ होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने शादी करने की बात कही। आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित ने अब दूसरी जगह से शादी फिक्स कर ली। पीड़िता के द्वारा विरोध करने पर आरोपित के द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। आरोपित के खिलाफ थाना एनआईटी में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित को नोएडा उत्तर प्रदेश से दुष्कर्म के मामले में अरेस्ट किया है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

चंडीगढ़: पुलिस अधिकारी भी लगाएंगे जनता दरबार- गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नेशनल हाइवे -2 स्थित मथुरा रोड के किनारे खुले आसमान के नीचे रबड में आग लगा कर खुलेआम एनजीटी एक्ट को धुएं के गुब्बार में उडाती ही तस्वीरें दिखी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा नेता राजेश नागर का भतीजा कुणाल नागर, अब वे इंडिगो एयरलाइंस में ए.320 एयरबस उड़ाएंगे,18 लाख के पैकेज पर किया ज्वाईन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x