Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: थाना शहर व महिला थाना बल्लभगढ़ की संयुक्त टीम ने ओयो होटल में की छापेमारी, 5 लड़की और 6 लड़के पकडे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ स्थित ओयो होटल में एसीपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु गोयत , थाना प्रबंधक शहर एवं महिला थाना बल्लभगढ़ की एसएचओ इंदुबाला की टीम ने बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के मार्ग पर स्थित मेट्रो प्लस ओयो में छापेमारी कर एक महिला दलाल सहित पांच लड़की और 6 लड़कों को पकड़ा है। पूछताछ जारी है, पूछताछ उपरान्त आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि, गुप्त सूचना मिली कि बल्लभगढ़ स्थित एक ओयो होटल में कुछ गलत गतिविधियां हो रही है। इस सूचना के आधार पर तुरंत थाना शहर, और महिला थाना बल्लबगढ़ की संयुक्त एक टीम तैयार कर ,एसीपी अभिमन्यु स्वयं अपने एक बोगस ग्राहक के साथ पहुंचे। पुलिस ने अपने शैडो ग्राहक को अंदर भेज कर डील की। डील तय होने के बाद टीम ने छापा मारकर दलाल सहित 5 लड़कियां और छह लड़कों को पकड़ा लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भूमि मालिक सीधे तौर पर करवा सकेंगे अपनी रजिस्ट्री, कालोनियों में खाली प्लॉट को बेचने की होगी अनुमति

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए की लाइसेंस धारकों से थाने में हथियारों को 20 मार्च तक जमा कराए।

Ajit Sinha

विश्व के 10 स्कूलों में रा.क.सी.से. स्कूल एनआईटी-5 फरीदाबाद का नाम शामिल होना है बड़ी उपलब्धि: महीपाल ढांडा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x