Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: घर में दरवाजा ठीक करने आए कारपेंटर ने घर में अकेली महिला को पाकर किया जबरन बलात्कार -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: घर में दरवाजा ठीक करने आया कारपेंटर ने अकेली महिला पाकर उसके साथ जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज आरोप में एन.आई.टी महिला थाना की टीम ने आज सेक्टर -28 इलाके से आरोपित कारपेंटर को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित के खिलाफ एनआईटी महिला थाने में बलात्कार सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम मुमीन उर्फ मोबीन उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर,जिले के गांव भट्टापर सोल का रहने वाला है। हाल में फरीदाबाद के मुजेसर फाटक के पास इंदिरा नगर में रह रहा हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित मुमीन उर्फ मोबीन उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर,जिले के गांव भट्टापर  सोल का रहने वाला है। आरोपित  हाल में फरीदाबाद के मुजेसर फाटक के पास इंदिरा नगर में रह रहा है। आरोपित  के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर गत 3 सितंबर 2023 को महिला थाना एनआईटी में दुष्कर्म की कई  धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपित कारपेंटर का काम करता है जो करीब 10 महीने पहले पीड़िता के घर दरवाजा ठीक करने के लिए आयाथा। जिसने मौका देखकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और वारदात के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को बार-बार अंजाम दिया था। पीड़िता से आरोपित ने पैसे भी ले रखे थे। पीड़िता के द्वारा अब पैसे मांगने पर आरोपित ने पीड़िता के बच्चों को किडनैप कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित को महिला थाना एनआईटी की पुलिस टीम ने फरीदाबाद के सेक्टर- 28 एरिया से अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से अरेस्ट किया है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पिछले 20 वर्ष से कारपेंटर का काम करता है। आरोपित घर-घर जाकर कारपेंटर का काम करता है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: माध्यमिक शिक्षा विभाग का क्लर्क कुलदीप 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

संत शिरोमणी सूरदास की 539 वा जंयती समारोह का शुभारम्भ संत शिरोमणी सूरदास जन्म स्थली सीही गॉंव से शुरू किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, एसएसबी अस्पताल ने किया सफल आप्रेशन,68 वर्षीय महिला को दिया नया जीवन 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x