Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराध की राजधानी बन चुका है हरियाणा : डॉ. सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून का राज पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। प्रदेश अपराध की राजधानी बन चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर खुद अपराधियों को शह देने का काम कर रहे हैं। वे खुद बोल रहे हैं कि हरेक व्यक्ति को वे सुरक्षा नहीं दे सकते। इससे खट्टर सरकार की मंशा समझ आ रही है, कि वे अपराध को लेकर गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि रोजाना अखबारों में रेप, लूटपाट, डकैती, मर्डर की घटनाएं आ रही हैं, लेकिन हरियाणा सरकार का प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए कोई भी ध्यान नहीं है।उन्होंने बताया कि कल हिसार में एक ठेकेदार को बुरी तरह पीटा गया।कुछ दिन पहले पानीपत में महिलाओं के साथ दरिंदगी हुई थीं । उस केस में अब तक पुलिस कोई पुख्ता जानकारी इकट्ठी नही कर पाई है। एक दिन पहले रेवाड़ी में व्यापारी पर जानलेवा हमला किया गया और डेढ़ लाख की फिरौती मांगी गई। हरियाणा का व्यापारी अपने आप को सुरक्षित नहीं समझ रहा है। आम जनता का पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि पानीपत में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के केस से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। पिछले एक साल में हरियाणा में 1716 रेप के केस सामने आए।अकेले सितंबर महीने में ही महिलाओं के खिलाफ क्राइम के 21 मामले दर्ज हुए हैं। एक दिन में 4-5 रेप हरियाणा में हो रहे हैं। ये दर्शाता है कि अपराधियों के लिए हरियाणा स्वर्ग बनता जा रहा है। वहीं पिछले एक साल में 3724 केस किडनैपिंग के आ चुके हैं। इसे पता लगता है कि हरियाणा ‘अपराधियों का गढ़’ बन चुका है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर ने यौन शोषण के आरोपी संदीप सिंह को मंत्री पद पर बैठा रखा है। इससे अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। जिस सरकार के मंत्री अपराध में लिप्त हैं, उसे प्रदेश में महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकता है। सीएम विधानसभा में कहते हैं कि हम  संदीप सिंह का इस्तीफा नहीं लेंगे।सीएम का इस प्रकार का बयान अपराधियों के प्रति उनकी सहानुभूति का दर्शाता है।उन्होंने कहा न प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं, न प्रदेश में आम जनता सुरक्षित है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सरकार की नाकामियों के चलते बुरी तरह धराशाई हो गई है। अपराधियों के आगे सरकार घुटने टेक चुकी है। अपराधी  खुलेआम घूम रहे हैं।महिलाओं को न्याय मांगने के लिए दिल्ली जाना पड़ रहा है। हरियाणा सरकार अपराध को नियंत्रित करने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। जनता भय में जी रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर के पास अभी समय है, प्रदेश की जनता में विश्वास बहाली करने का काम करें।

Related posts

चंडीगढ़: जबरन वसूली के केस में नामजद है बीजेपी समालखा उम्मीदवार- डॉ. सुशील गुप्ता।

Ajit Sinha

उत्तराखंड त्रासदी: उत्तराखंड को पांच करोड़ देगी हरियाणा सरकार सीएम मनोहर लाल ने की घोषणा

Ajit Sinha

हरियाणा: तहसीलदार के पद के लिए 23 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल और 2 मई, 2021 को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x