Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मियों का अहम योगदान – मुख्यमंत्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मियों का अहम योगदान है। सफाई कर्मियों के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मियों की भलाई के लिए अनेक नई योजनाएं शुरू की हैं।मुख्यमंत्री रविवार को सिरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सफाईकर्मी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आज हम उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश को विश्व भर में नई पहचान दी है, जिसकी बदौलत आज पूरे विश्व में भारत देश का नाम प्रमुख देशों में लिया जाने लगा है।

उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग की भलाई के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और वर्तमान में मजदूर व गरीब वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए नई-नई स्कीमें लागू की गई है। देशभर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। पर्यावरण स्वच्छता के लिए पौधारोपण  व गरीब लोगों की सहायता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्रमिक दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी अपने बच्चों की पढाई पर विशेष ध्यान दे और उन्हें अच्छी शिक्षा देकर एक कामयाब इंसान बनाए। पढा़ई के रास्ते खुले हुए हैं, इसमें और जो भी सहयोग होगा सरकार करेगी ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 10 हजार सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं और जल्द ही एक हजार नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। आप लोगों के सहयोग से नई-नई व्यवस्थाएं लागू करेंगे, जिससे सफाई कर्मियों को उनके कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मशीनी युग के बदलते दौर में अधिकतर काम मशीनों से किए जाने लगे हैं। सफाई के कार्य में भी सफाई कर्मियों के लिए मशीनों के माध्यम से नई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों अभियान चलाए हैं, जिनमें स्वच्छ भारत अभियान भी एक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। स्वच्छता अभियान में प्रदेश व देश की जनता ने अपना पूर्ण सहयोग दिया, लेकिन अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मियों को विशेष योगदान रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड में यूआईसी और पानी माफियाओं की मिलीभगत के चलते 500 घरों में नहीं पहुंच रहा पानी,ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha

कावड़ियों की सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस के पुख्ता इंतजाम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में एक विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x