Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं कंधो पर उछल कर एनएच -2 पर बने दो पुलों का किया उद्घाटन, सफर हुआ आसान ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : नेशनल हाइवे -2 पर केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज प्रात 9 बजे दो पुलों का विधिवत रूप से  उद्घाटन किया। इस मौके पर जरा क्या उत्साहित हुए कृष्णपाल गुर्जर की कार्यकर्ताओं ने उन्हें ख़ुशी से अपने कंधों पर उठा लिया। इन दोनों पुलों के चालू हो होने जाने की वजह से दिल्ली से मथुरा जाना -आना काफी आसान हो गया हैं।

केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज मेवला महाराज पुर व बल्ल्भगढ़ में नेशनल हाइवे -2 पर बने दो पुलों को जनता को समर्पित कर दिया गया और इससे पूर्व में चार पुलों को चालू किया जा चूका हैं। उनका कहना हैं कि इस तरह से फरीदाबाद एन एच -2 पर कुल छह पुलों को चालू कर दिया गया हैं और कुछ समय के बाद एक और पुल को चालू कर दिया जाएगा वह पुल हैं वाईएमसीए चौक के समीप का।
उनका कहना हैं कि नेशनल हाइवे -2 को रेड लाइटों से मुक्त कर दिया गया। इन पुलों को चालू हो जाने की वजह से दिल्ली और मथुरा के बीच की दूरिया  काफी कम हो गई हैं। उनका कहना हैं कि दिल्ली -फरीदाबाद के लोगों को घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। उनका कहना हैं कि फरीदाबाद के विकास की दिशा में इन  पुलों की वजह से बहुत मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, विधायक टेकचंद शर्मा, जिला उपायुक्त समीरपाल सरों,  नगर निगम के  अतिरिक्त कमिश्नर पार्थ गुप्ता, ओल्ड नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान, वरिष्ठ उप -महापौर देवेंद्र चौधरी, उप -महापौर मनमोहन गर्ग, डा. सुरेंद्र दत्ता,पार्षद सुभाष आहूजा, अजय बैंसला, भाजपा नेता अनिल नागर, उमेश ठाकुर, कुसुम महाजन, मीणा पांडेय, सरोज सिंह, नीरा तोमर, ममता श्रीवास्तव, मदन पुजारा, ॐ दत्त शर्मा के अलावा आदि लोग उपस्थित थे।                        

Related posts

फरीदाबाद : बी.के. हॉस्पिटल से दो बदमाशों ने हवा में गोली चलते हुए 17 हत्याओं के कुख्यात कैदी विकास को पुलिस से छुड़ा कर ले गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस के स्विंगपुल में डूबने से एक 24 वर्षीय लड़के की मौत, सूरजकुंड थाने में होटल स्टाफ पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक व्हीलचेयर संपदा अधिकारी संपदा अधिकारी एचएसवीपी को भेंट की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x