Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जनसेवावाहिनी ने स्कूली बच्चों को स्वदेशी एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सामाजिक संस्था जनसेवावाहिनी द्वारा स्वदेशी अपनाओ और स्वास्थ रहो अभियान में स्कूली बच्चों ने शपथ ली है कि वह स्वयं भी सचेत रहेंगें और दूसरों को भीजागरूक करेंगें। कार्यक्रम के  दौरान स्कूल संस्थापक जयप्रकाश सिंह, स्कूल प्रिंसिपल किरण बाला, जनसेवावाहिनी के महासचिव दिवाकर मिश्रा, अध्यापिकाएं एवं अध्यापक मौजूद रहे।
बल्लभगढ़ की सुभाष कालोनी स्थित न्यू मिलेनियम हाई स्कूल में जनसेवावाहिनी संस्था द्वारा स्वदेशी अपनाओ एवं स्वस्थ रहो कार्यक्रम में बोलते हुए संस्था के महासचिव दिवाकर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता की मुहिम जनआंदोलन बन चुका है। स्वच्छता से ही हमारा स्वास्थ्य और भारत देश समृद्ध एवं शक्तिशाली बन सकता है। श्री मिश्रा ने कहा कि बच्चों साफ स्वच्छ वातावरण रखना है तो समाज एवं मनुष्य के लिए हानिकारक चीनी सामान का बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा। बेहतर स्वास्थ्य जीना है तो दूषित जल,असंतुलित खानपान, फास्टफूड, तंबाकू, गुटका के सेवन से दूर रहें क्योंकि इनसे कैंसर जैसी बीमारी होती है। निरोगी काया के लिए योग करें, सादा जीवन उच्च विचार जैसी सोच के साथ साथ अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का कहना मानें। अच्छे संस्कार से अच्छा व्यवहार उत्पन्न होता है।
श्री मिश्रा ने कहा कि तंबाकू, बीडी,पान, सिगरेट का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें इनसभी से कैंसर होता है। कई बच्चे किशोराव्यवस्था में ही बुरी संगत में पडकर उक्त लतों के शिकार हो जाते हैं। कैंसर बहुत ही कष्टदाई होता है इससे शरीर और धन दोनों को नुकसान पहुंचता है। हालांकि शुरूआती दौर में कैंसर का ईलाज हो जाता है लेकिन देर होने पर यह लाइलाज बिमारी बन जाती है जो धीरे धीरे मौत की ओर ले जाती है। इसलिए बच्चों इन चीजों से बचो, अच्छे अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के अच्छे नागरिक बनो, तुम सभी आने वाले कल के देश के कर्णधार हो। इस अवसर पर स्कूल संस्थापक जयप्रकाश सिंह, स्कूल प्रिंसिपल किरण बाला, राहुल, बालकिशन, विक्रमचंद शर्मा, पिंकी, सविता, राधा, विमलेश, नीतू, मंजू, मीनू, पायल त्यागी, सीमा, बबीता, पूजा, रीना, रोहित, हेमतराम शर्मा, कविता, कमलेश, संध्या अध्यापिकांए एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: बारिश के दौरान पुरानी बिल्डिंग की पहली मंजिल से ग्रीन के साथ गिरी महिला की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 21 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिचाई विभाग ने भाजपा विधायक को खुश करने के लिए तोडा लगभग 100 मकानों को, 500 गरीब परिवारों को किया बेघर -देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x