Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर -7 में तीन बच्चों की मां के साथ एक शख्स द्वारा जबरन बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया, मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सेक्टर -7 थाना पुलिस ने तीन बच्चों की मां के साथ एक शख्स द्वारा जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी उम्र तकरीबन 26 साल हैं और उसके तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़का व एक लड़की हैं और मैं मजदूरी करने का काम करती हूँ और यहां पर किराए के मकान में रहती हूँ। उसका कहना हैं कि बीते 10 अक्टूबर की रात क़रीबा 11 बजे छत  पर कपडे उतारने  के लिए गई हुई थी वहां पर एक और किराएदार रहता हैं जिसका नाम राकेश हैं उसने उसे उसका  मुंह बंद करके अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसका कहना हैं कि  उसने  अपने आप को उसके चंगुल से छुड़ाने की बहुत कोशिश की पर वह उसके चंगुल से नहीं निकल पाई। इस संबंध में सेक्टर -7 थाना पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज  कर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारत निर्वाचन आयोग ने की आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ई-नीलामी से पूर्व विकास कार्य पूर्ण करना आवश्यक: राइट टू सर्विस कमीशन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; पलवली हत्याकांड में नीमका जेल में बंद 27 में से एक बुजुर्ग आरोपी नंद किशोर की आज ईलाज के दौरान हुई मौत,परिजन साजिश के तहत हत्या हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x