अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी की लगभग 9000 फ्लैटों में रहने वाले लगभग 35000 निवासियों की सुरक्षा, अब ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगाए गए सेक्युरिटी सिस्टम करेगी,का सोमवार को गेट नंबर-4 पर आयोजित कार्यक्रम में एसीपी बड़खल अभिमन्यु गोयल ने विधिवत रूप से लगाए गए सेक्युरिटी सिस्टम का उद्घाटन रिबन काट कर किया। इस अवसर पर ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र सिंह भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों लोग उपस्थित थे, साथ में ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

एसीपी बड़खल अभिमन्यु गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की इस बेहतरीन प्रयास के लिए प्रशंसा की,ये प्रयास यहां की जनता के भलाई के लिए हैं, इसमें कॉलोनी वासियों का सहयोग बहुत जरुरी हैं। गोयल का कहना हैं कि सेक्युरिटी सिस्टम लगाए जाने से छीना झपटी, चोरी, लूटपाट, गाड़ियों की चोरी,लड़कियों के साथ छेड़छाड़,बेलगाम गाड़ियों के दौड़ने से होने वाले घटना -दुर्घटनाएं जैसे वारदातों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगेगी। प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने कहा कि एक सुपरवाइजर की देख रेख में अभी कुल 23 सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई हैं। ये सभी सुरक्षा गार्ड चुने गए गेटों पर दिखाई देंगें, एसोसिएशन निवासियों को स्टीकर उपलब्ध करा रही है, जिससे उनकी गाड़ियां बिना रोकटोक के आ जा सकें। आगंतुकों जिनकी गाड़ियों में स्टीकर नहीं लगे होंगे, तो उनको गार्डों के पास उपलब्ध रजिस्टर में अपना विवरण दर्ज करना होगा। उनका कहना हैं कि उद्घाटन अवसर पर एसीपी बड़खल अभिमन्यु गोयल ने कुछ निवासियों के वाहनों पर खुद स्टीकर लगाकर रेज़िडेंट्स को उत्साहित किया। सभा के अंत में भड़ाना एसीपी अभिमन्यु गोयल का सरकारी कार्य में से समय निकालकर कॉलोनी में आकर यहां के निवासियों के साथ-साथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि उनके द्वारा दी गई सलाहों का पालन करने का पूर्णरूप से प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। यह फैसला लिया गया हैं कि फल- सब्ज़ी विक्रेताओं, फेरीवालों का पुलिस सत्यापन करेगी, उसके बाद उनको एसोसिएशन पास आवंटित करेगी। वर्तमान में इन पर कोई रोक-टोक नहीं है, पता नहीं फेरीवाले के रूप में कोई भी गलत इरादे से गलियों में घूम रहा हो। इस व्यवस्था में दिन में हर ब्लॉक में 6 गेटों को खुला रखा जाएगा और रात में हर ब्लॉक के केवल 2 गेट ही खुलेंगे ,अन्य गेटों को सुचारू व्यवस्था के लिए बंद रखा जायेगा।
previous post
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

