Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गार्डन गैलेरिया के बार में दो पक्षों में विवाद के बाद जम कर हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:हमेशा से विवादों में रहने वाला गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर विवादो में है, इस मॉल में काफी बार बने हुए और अक्सर शराब ने नशे लोग के बीच विवाद होता रहता है.शनिवार की रात बार शराब पी रहे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढा कि दोनों पक्ष आपस में भीड गये और लात और घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने  घटना का वीडियो बनाकर और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं मिली है, वायरल वीडियो के आधार मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के सेक्टर 38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में बने एफ बार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को बार में बैठकर कुछ लोग शराब पी रहे थे, किसी बात को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर लात घूंसे चलने लगे. बार में मौजूद किसी व्यक्ति के द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि पहले दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज हुई और धीरे-धीरे विवाद लगातार बढ़ता चला गया। इस दौरान बार के बाउंसर भी इस मारपीट में शामिल हो गए। जो बीच बचाव करते दिखाई दे रहे है. हालांकि कुछ देर बाद ही बाउंसर एक व्यक्ति को खींचता हुआ भी दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुड़ गई है। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है, हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो की गार्डन गैलरिया के एफ बार का बताया जा रहा है। बार के मैनेजमेंट से पूछताछ की जा रही है और वीडियो के आधार पर जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Ajit Sinha

ईडी ने जयप्रकाश समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनोज गौड़ (जयप्रकाश समूह) को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश के मशहूर कंपनियों के नकली घी और मैगी बनाने वाली कंपनियों क्राइम ब्रांच, बॉर्डर की टीम ने किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x