Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राजस्थान राष्ट्रीय

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बोले: राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है. इससे भी बुरी बात यह है कि राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। मुख्यमंत्री और मंत्री गुटीय झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं, और बचा हुआ समय दिल्ली में एक राजवंश को खुश करने में व्यतीत हो रहा है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। राजस्थान की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी,दरअसल में राजस्थान से एक बहुत बड़ी सनसनीखेज खबरें आई हैं, जी हैं एक महिला को सरेआम ससुरालियों के द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाने एंव पीटने का वीडियो वायरल हुआ था जो इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो हैं। अब इस पर राजनीति होने लगी हैं , क्यूंकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार हैं, ऐसे में लाजमी हैं राजनीति होना। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला को निर्वस्त्र करने वाले सभी आरोपितों पर सख्त कार्रवाई के लिए एडीजीपी की डियूटी लगाईं गई हैं। ये घटना कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं, सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। ये जानकारी गहलोत ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी हैं।

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज विभिन्न राज्यों में15 प्रभारी और सह -प्रभारियों को नियुक्त किया हैं- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

कांग्रेस: देश में फिर से रफ्तार से चल पड़ा है कोरोना, मोदी जी ठोस काम करो, बंद करो ये रोना-धोना-देखें वीडियो

Ajit Sinha

बिना सरकारी संरक्षण के नहीं हो सकती अवैध माइनिंग : अशोक तंवर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x